प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम को लेकर चेतावनी जारी

नई दिल्ली। प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम को लेकर चेतावनी जारी की गई है। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ)ने यह चेतावनी जारी की है। मेड इन पाकिस्तान लेबल वाले दो सौंदर्य प्रसाधनों – गोरी ब्यूटी क्रीम और चांदनी व्हाइटनिंग क्रीम – के बारे अलर्ट किया है। सीडीएससीओ ने कहा कि ये दोनों उत्पाद भारत में बिक्री के लिए अनधिकृत हैं। इनके आयात के लिए आवश्यक पंजीकरण प्रमाण पत्र जारी नहीं किए हैं।

सीडीएससीओ ने कहा कि इन उत्पादों में भारी धातुओं का स्तर निर्धारित सीमा से अधिक है। इससे विषाक्त प्रभावों सहित स्वास्थ्य संबंधी जोखिम हो सकते हैं। उपभोक्ताओं को इन्हें न खरीदने और न ही इस्तेमाल करने की सलाह है।

भारत ने पाकिस्तान के साथ व्यापार पर प्रतिबंध कब लगाया?

1. फरवरी 2019 में पुलवामा आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी आयात पर सीमा शुल्क बढ़ाकर 200 फीसदी कर दिया।
2. अगस्त 2019 में पाकिस्तान ने भारत के साथ द्विपक्षीय व्यापार निलंबित कर दिया।
3. सबसे बड़ा प्रतिबंध 2 मई 2025 को लगाया गया।
4. डीजीएफटी ने पाकिस्तान से आने-जाने वाली सभी वस्तुओं पर रोक लगा दी। यह प्रतिबंध अगले आदेश तक लागू रहेगा।

Related Posts

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नई दिल्ली। नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाने में नई नैनो-दवा कारगर होगी। नवजात शिशु को होने वाला पीलिया कई बार गंभीर रूप ले लेता है। भारतीय वैज्ञानिकों…

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

बिजनौर (यूपी)। नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। हल्दौर पुलिस ने यह गिरोह पकडऩे में सफलता पाई है। पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक समेत चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 7 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 8 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 7 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 9 views
तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 8 views
अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 33 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन