ठाणे (महाराष्ट्र)। कफ सिरप की अवैध बिक्री के आरोप में ऑटो चालक गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने बताया कि यह कफ सिरप डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलती है।
यह है मामला
भोईवाड़ा पुलिस ने गुप्त सूचना पर नरपोली निवासी अकबर आदम शाह को पकड़ा। उसके पास से कोडीन फॉस्फेट और ट्रिप्रोलिडीन हाइड्रोक्लोराइड युक्त एएनआरईएक्स कफ सिरप की 119 बोतलें मिली। आरोपी से 24,990 रुपये मूल्य का कफ सिरप जब्त किया गया। आरोपी बिना किसी वैध चिकित्सीय पर्ची के इस का वितरण कर रहा था। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।










