अब महिलाओं को बच्चा पैदा करने में नहीं होगा ज्यादा दर्द

रोहतक। अब महिलाओं को बच्चा पैदा करने में अधिक दर्द सहन नहीं करना पड़ेगा। प्रसव प्रक्रिया को आसान बनाने में नई तकनीक काफी सहायक सिद्ध होगी। नई तकनीक से प्रसव पीड़ा में समय कम लगेगा। इस नई तकनीक पर पीजीआईएमएस रोहतक में स्त्री एवं प्रसूति विभाग की प्रोफेसर डॉ. वाणी मल्होत्रा करीब सौ महिलाओं पर रिसर्च कर चुकी हैं। उन्हें इसमें सफलता मिलने पर पीजीआईएमएस अब इस तकनीक को अपना रहा हैै। गौरतलब है कि ‘कंपेरजिन ऑफ द मेटरनल एंड फिटल आउटकम इन इंडक्शन ऑफ लेबर बाई सबलिंगवल एंड वेजिनल मिसोप्रोस्टोल’ शोध के लिए डॉ. वाणी को हाल ही में लखनऊ में हुए समारोह में द्वितीय पुरस्कार भी मिला है। डॉ. वाणी मल्होत्रा के अनुसार गर्भवती महिला की प्रसव पीड़ा के समय को कम करने के साथ ही नई तकनीक सुरक्षित भी है। नई तकनीक में गर्भवती महिलाओं को प्रसव से पहले मिसोप्रोस्टोल दवा जीभ के नीचे रखवाई गई और उनके सामान्य प्रसव के दौरान होने वाले प्रसव पीड़ा के समय में एक-दो घंटे की कमी आई, जबकि पुरानी तकनीक में यह दवा गुप्तांग में रखी जाती थी। इसमें जच्चा-बच्चा को संक्रमण से बचाने के लिए खासा ध्यान रखना होता था। वहीं जीभ के नीचे दवा रखने का लाभ यह मिला कि प्रसव के दौरान दर्द में तेजी आई और प्रसव जल्दी होने में कामयाबी मिली। इसका लाभ जच्चा-बच्चा और प्रसव कराने वाली टीम को भी मिला। डॉ. वाणी की इस नई तकनीक से अब संस्थान में सामान्य प्रसव कराए जा रहे हैं।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 12 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 12 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 10 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 10 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 11 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 18 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक