गर्भ में ही जेनेटिक बीमारियों का चलेगा पता

नई दिल्ली। नॉन- इंवैसिव प्रीनैटल टेस्ट (एनआइपीटी) के जरिए गर्भवती के खून की जांच से गर्भस्थ शिशु की जेनेटिक बीमारियों के बारे में सटीक जानकारी प्राप्त की जा सकती है। एम्स, सर गंगाराम अस्पताल समेत देशभर के 10 अस्पतालों में एनआइपीटी पर हुए अध्ययन के बाद इसकी पुष्टि हुई है। यह अध्ययन बीते दिनों जर्नल ऑफ एबोस्ट्रेटिक्स गॉयनेकोलॉजी ऑफ इंडिया में प्रकाशित हुआ है। गर्भस्थ शिशु की जेनेटिक बीमारियों के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए वर्तमान समय में परंपरागत परीक्षणों के तौर पर डबल मार्कर (पहली तिमाही में) और मार्कर टेस्ट (दूसरी तिमाही) के अलावा अल्ट्रासाउंड का उपयोग किया जाता है।
एनआइपीटी, मेडजीनोम की कार्यक्रम निदेशक डॉ. प्रिया कदम ने बताया कि इस प्रणाली के नतीजे सटीक नहीं रहते हैं। हमने सर गंगाराम अस्पताल (दिल्ली), ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स दिल्ली), इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल (दिल्ली), पीजीआइ (चंडीगढ़), रेनबो हॉस्पिटल (हैदराबाद), अमृता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (कोच्चि) समेत कुल दस अस्पतालों में पांच हजार से अधिक भारतीय मरीजों पर एनआइपीटी का प्रयोग कर तुलनात्मक अध्ययन किया। इसमें एनआइपीटी की सटीकता 99 फीसद से अधिक रही। इस पर हुए अध्ययन के मुख्य शोधकर्ता सर गंगाराम अस्पताल में इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल जेनेटिक्स एंड जीनोमिक्स के निदेशक डॉ. आइसी वर्मा ने कहा कि इस अध्ययन के जरिये परंपरागत स्क्रीनिंग परीक्षणों की तुलना में एनआइपीटी अधिक सटीक परीक्षण विधि के रूप में प्रमाणित हुई है। यह भारत का पहला व्यवस्थित अध्ययन है।

Related Posts

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

बरदह, आजमगढ़ (यूपी)। रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील करने का समाचार है। अन्य तीन अस्पतालों को नोटिस थमाए गए हैं। डिप्टी सीएमओ डॉ. मोहनलाल के नेतृत्व में स्वास्थ्य…

मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

फगवाड़ा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर रेड कर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त किए हैं। सरकार के नशा-विरोधी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। ड्रग कंट्रोल विभाग ने मेडिकल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 10 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 8 views
मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

सेक्स स्टैमिना बढ़ाने वाली दवा के नाम पर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 7 views
सेक्स स्टैमिना बढ़ाने वाली दवा के नाम पर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़

जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 16 views
जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 16 views
Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 18 views
एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत