सावधान! एलियांस बायोटेक की ब्लडप्रेशर की दवा एम्लोडिपिन जांच में फेल

जयपुर (राजस्थान), कैलाश शर्मा। सावधान! हिमाचल प्रदेश स्थित बद्दी की कंपनी एलियांस बायोटेक की दवा एम्लोडिपिन, बैच नंबर एटीटी-189 लैब में जांच के बाद फेल पाई गई है। हैरानी वाली बात यह है कि जब तक रिपोर्ट आई, तब तक जिले के ब्लडप्रेशर के मरीज 5 लाख एम्लोडिपिन खा चुके थे।
चिकित्सा विभाग की ओर से ब्लडप्रेशर के मरीजों के लिए जिले के अस्पतालों में इस साल जुलाई में सप्लाई की गई। मरीजों द्वारा इस दवा को पत्ते (रैपर) के बाहर निकालते ही चूरा होने की शिकायत करने पर चिकित्सा विभाग ने अक्टूबर महीने में सैंपल लेकर जयपुर लैब में जांच करवाई। जांच में दवा कठोरपन के पैरामीटर पर खरी नहीं उतरी और निम्न गुणवत्ता की भी पाई गई। इसके बाद लैब प्रबंधन द्वारा दो महीने बाद 18 दिसंबर को जांच रिपोर्ट पाली चिकित्सा विभाग को भेजी गई।
जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना के तहत जिले के सरकारी अस्पतालों में ब्लडप्रेशर के मरीजों को एम्लोडिपिन दवा उपलब्ध करवाई जाती है। चिकित्सा विभाग की ओर से जुलाई महीने में सरकारी अस्पतालों में बैच नंबर एटीटी-189 की 5 लाख एम्लोडिपिन दवा सप्लाई की गई। यह टेबलेट रैपर में से निकालते ही चूरा हो जाती, इसे लेकर हाउसिंग बोर्ड के एक वरिष्ठजन सहित अन्य मरीजों ने भी चिकित्सा विभाग में शिकायत दर्ज करवाई। इस पर दवा के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। एम्लोडिपिन दवा का सैंपल फेल होने के बाद भी अस्पताल में अभी भी इसी कंपनी की दूसरे बैच नंबर पर दवा सप्लाई हो रही है।

Related Posts

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

लुधियाना (पंजाब)। अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा हो गया। जी.के. अस्पताल में डिलीवरी के बाद एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका…

मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

नई दिल्ली। मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों पर शिकंजा कसा जाएगा। सब जानते हैं कि अस्पतालों में मरीज से पैसे एंठे जाते हैं। चाहे वो टेस्ट के नाम पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 1 views
अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 2 views
मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 2 views
मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 2 views
प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 3 views
लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 12 views
अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया