अब सफदरजंग में भी होगा मरीजों का रजिस्ट्रेशन

नई दिल्ली। सफदरजंग में एम्स की तर्ज पर पेशेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम शुरू किया गया है। इससे एम्स की तर्ज पर ही मरीजों का रजिस्ट्रेशन होगा। जांच से लेकर उनकी पूरी डिटेल ऑनलाइन होगी। मरीजों के रजिस्ट्रेशन के बाद सफदरजंग में भी रजिस्ट्रेशन कार्ड पर बारकोड लगा होगा। इसके जरिए डॉक्टर ओपीडी में ही मरीजों की रिपोर्ट देख सकेंगे। मरीज भी अपनी रिपोर्ट ऑनलाइन देख सकेंगे। फिलहाल यह सुविधा इमरजेंसी में ही शुरू की गई है। हार्डवेयर में आ रही दिक्कतों के कारण अन्य विभागों में यह शुरू नहीं हो सकी है। अस्पताल की ओल्ड बिल्डिंग में इसे शुरू करना अस्पताल प्रशासन के लिए चुनौती बना है।

सफदरजंग अस्पताल के एमएस डॉ. राजेंद्र शर्मा का कहना है कि इस सिस्टम को लगाने में बार-बार तकनीकी समस्याएं आ रही हैं। इमरजेंसी में भी यह ठीक से शुरू नहीं हो पाया है। इमरजेंसी में जब यह पूरी तरह शुरू होगा, उसके बाद धीरे-धीरे अन्य विभागों में भी शुरू कर दिया जाएगा। इससे मरीजों को काफी फायदे मिलेंगे। मरीजों को खून की जांच के लिए लंबी लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। एम्स की तरह एक दिन में ही मरीजों को जांच के लिए बुला लिया जाएगा। वहीं, खून की जांच या रेडियो डायग्नोसिस रिपोर्ट के लिए मरीजों को काउंटर पर लंबे समय तक खड़ा नहीं होना पड़ेगा। मरीज का जिस विभाग में इलाज चल रहा होगा, वहीं उन्हें रिपोर्ट मिल जाएगी। उधर, ओपीडी में बेवजह की भीड़ से निजात मिलेगी और मरीजों को एक से दूसरे विभाग में रेफर करना और उन्हें इलाज करवाना आसान हो जाएगा।

Related Posts

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

कांकेर (छत्तीसगढ़)। कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट किए गए हैं। जिले के कापसी स्थित श्रीरामचंद्र अस्पताल का यह मामला है। यहां हुई तोडफ़ोड़ और स्वास्थ्य कर्मचारियों…

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

बेंगलुरु (कर्नाटक)। मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला खारिज हो गया है। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने फार्मेसी रिटेल चेन मेडप्लस और उसके अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही को रद्द…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 2 views
कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 2 views
मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 2 views
हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 2 views
नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 4 views
दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 10 views
अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए