लोकल परचेज के नाम पर खरीदी करोड़ों की दवाइयां

भोपाल। प्रदेशभर में लोकल परचेज के नाम पर सीएमएचओ और सिविल सर्जन ने अस्पतालों में महंगी दवाइयां खरीदने में खासी दिलचस्पी दिखाई है। इसमें ज्यादातर दवाइयां सरकार द्वारा तय की गई 361 अत्यावश्यक दवाओं की सूची से बाहर की हैं। खास बात यह है कि ये कुछ चुनिंदा कंपनियों की ही दवाइयां हैं। इसकी भनक लगते ही स्वास्थ्य विभाग ने दवाई खरीदने के तरीके का ऑडिट शुरू करवा दिया है। इसमें यह भी पता किया जा रहा है कि ये दवाएं किन कंपनियों की हैं। इनसे कितने मरीजों को फायदा हुआ।

सरकारी अस्पतालों के लिए खरीदी जाने वाली दवाइयों को लेकर कई घोटाले सामने आने के बाद नई औषधि क्रय नीति 2009 बनाई गई थी। इस नीति में विकेंद्रीकृत मॉडल अपनाया गया। इसके लिए मध्यप्रदेश पब्लिक हेल्थ सर्विसेस कॉर्पोरेशन (एमपीपीएचएससीएल) का गठन किया गया। कॉर्पोरेशन ही टेंडर निकालकर दवा, सर्जिकल सामाग्री और उपकरणों की खरीदी के लिए अनुबंध दरें तय करता है। ये एमपी औषधि पोर्टल पर दर्ज है, जिसके हिसाब से खरीदी और भुगतान तय होता है। गौरतलब है कि दवा नीति में जिला अस्पताल, सिविल अस्पताल, कम्युनिटी अस्पताल, प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए खरीदी में बजट के 20 प्रतिशत राशि लोकल परचेस के लिए तय है। ये अधिकार सीएमएचओ-सिविल सर्जन को होते हैं।

एमपीपीएचएससीएल के एमडी एस. धनराजू ने कहा कि जिलों में जरूरत के हिसाब से ईडीएल और नॉन ईडीएल दवाइयां खरीदी जा सकती हैं। पुरानी गलतियों से सबक लेकर हमने 2018-2019 के लिए नया एक्शन प्लान बनाया है। अब जरूरत के हिसाब से 3 महीने पहले से खरीदी करनी होगी। तीन पदों पर जिम्मेदार अफसरों के हस्ताक्षर होंगे।

Related Posts

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

नई दिल्ली। डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम जारी कर दिया गया है। दांतों के डॉक्टर को अब मरीजों की पर्ची पर कई जानकारियां लिखनी होंगी। राष्ट्रीय दंत आयोग (एनडीसी) ने…

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

मोगा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में संदिग्ध दवाइयां मिली हैं। इन दवाओं को टीम ने जब्त कर लिया है। नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 6 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 6 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 4 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 5 views
नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 5 views
पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 15 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए