आइसीयू का एसी फेल होने से पांच मरीजों की मौत

कानपुर। कानपुर के गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कालेज (जीएसवीएम) के लाला लाजपत राय अस्पताल (हैलट) के मेडिसिन विभाग के सघन चिकित्सा कक्ष (आइसीयू) का एसी प्लांट फेल होने से 24 घंटे के अंदर पांच मरीजों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मेडिसिन विभाग के आइसीयू के दोनों एसी प्लांट पांच दिनों से गड़बड़ में थे। सिस्टम इंचार्ज की लिखित शिकायत को भी गंभीरता से नहीं लिया गया। देर रात एसी ने काम करना बंद कर दिया। गर्मी और उमस बढऩे पर आइसीयू की खिड़कियां और दरवाजे खोल दिए गए।
मरीजों को राहत देने के लिए तीमारदार हाथ के पंखे से हवा करते रहे। अगले दिन तक पांच मरीजों की मौत हो गई। उल्लेखनीय है कि प्लांट की मरम्मत में लापरवाही के कारण पहले भी अस्पताल के सर्जरी और न्यूरो सर्जरी विभाग के आपरेशन थियेटर के एसी खराब हो चुके हैं। मामला गणोश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कालेज के प्राचार्य तक जा चुका है। बावजूद इसके न ही अस्पताल के अधिकारी चेते और न ही प्राचार्य ने इस बारे में सुध ली। इसी का नतीजा रहा कि ऐसी घटना हो गई। उधर, आइसीयू प्रभारी डॉ. सौरभ अग्रवाल का कहना है कि हालांकि आइसीयू के एसी प्लांट कई दिनों से खराब हैं, लेकिन एसी फेल होने की वजह से मौतें नहीं हुई हैं। उन्होंने कहा कि आइसीयू में गंभीर मरीज ही आते हैं।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 1 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 1 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 1 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 20 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी