अस्पताल का रजिस्ट्रेशन नहीं मिला तो होगा सील, दर्ज होगा केस

आगरा। अस्पताल का रजिस्ट्रेशन नहीं मिलने पर सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही संबंधित अस्पताल पर केस भी दर्ज कराया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग मई माह से झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ अभियान चलाएगा। इस बार हॉस्पिटल, क्लीनिक, डायग्नोस्टिक सेंटर के रजिस्ट्रेशन के नवीनीकरण की ऑनलाइन प्रक्रिया 30 अप्रैल को बंद कर दी जाएगी। बिना पंजीकरण के चलाए जा रहे अस्पतालों और लैब पर छापेमारी की जाएगी। अवैध हास्पिटल और लैब को सील करने के साथ केस दर्ज भी कराया जाएगा।

हर साल होता है रजिस्ट्रेशन का नवीनीकरण

गौरतलब है कि स्वास्थ्य विभाग हर वर्ष हास्पिटल, लैब और क्लीनिक के रजिस्ट्रेशन का नवीनीकरण करता है। अब तक यह प्रक्रिया पूरे साल चलती रहती थी। इसी तरह नए पंजीकरण के आवेदन करने के बाद हास्पिटल और लैब खोल लिए जाते थे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा रजिस्ट्रेशन किए बगैर ही आवेदन की आड़ में अवैध हास्पिटल और लैब संचालित हो रहे थे।

नवीनीकरण के लिए आवेदन 30 अप्रैल तक ही लिए जाएंगे

सीएमओ डा. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि इस साल से सख्ती रहेगी। 30 अप्रैल तक ही नवीनीकरण के लिए आवेदन किए जाएंगे। मई से अवैध हास्पिटल और लैब के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।
नए पंजीकरण के लिए आवेदन करने पर जब तक पंजीकरण नहीं हो जाता है इलाज और जांच नहीं कर सकेंगे। हर क्षेत्र के लिए टीम गठित की जाएंगी।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 9 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 11 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 11 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 11 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 13 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 21 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़