औषधि विभाग ने दवा दुकानों पर की छापेमारी, 4 के लाइसेंस सस्पेंड, 1 कैंसिल

एटा। औषधि विभाग ने दवा दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान अनियमितता पाए जाने पर 4 दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड कर दिए गए तथा 1 दुकान का लाइसेंस कैंसिल भी किया है।

जनवरी और फरवरी माह में किए निरीक्षण में कहीं कैश मीमो तो कहीं दवाओं के बिल नहीं मिले। कहीं एक्सपायर्ड दवाओं को रखने की अलग से व्यवस्था नहीं थी। इस पर 4 दवा दुकानदारोंं के लाइसेंस निलंबित किए गए। वहीं, एक दुकान पर फार्मासिस्ट न मिलने पर उसका लाइसेंस कैंसिल कर दिया गया।

यह है मामला

औषधि निरीक्षक सुनील कुमार के अनुसार जनवरी में अलीगंज के नगला पड़ाव पर स्थित थोक विक्रेता कार्तिक मेडिकल पर गए थे। वहां कैश मीमो सहित दवाओं के बिल नहीं मिले। बिल उपलब्ध कराने को कहा तो उन्होंने उपलब्ध नहीं कराए। इस पर उन्हें नोटिस सौंपा गया है।

लाइसेंस सस्पेंड किया

शहर के शिव मार्केट में स्थित फुटकर विक्रेता शाक्य मेडिकल स्टोर पर फरवरी माह में एक्सपायर दवाओं के रखने की व्यवस्था सही नहीं मिली। पुन्हैरा में थोक विक्रेता मां वैष्णो मेडिकल की जांच की। यहां कैश मीमो नहीं मिला। कुछ अन्य अव्यवस्थाएं भी थीं। उन्होंने नोटिस का जवाब भी नहीं दिया। इन तीनों के साथ ही ठंडी सडक़ पर स्वयं मेडिकल स्टोर का लाइसेंस सस्पेंड किया गया है। यहां भी अनियमितताएं मिली।

कंपनी को नोटिस भेजा

पथवारी मंदिर के पास संचालित वी फेयर मेडिकल स्टोर से फार्मासिस्ट ने कागज हटा लिए। विक्रेता को कई नोटिस दिए, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। इस पर लाइसेंस को कैंसिल कर दिया गया। बताया कि पुन्हैरा में संचालित मां वैष्णो मेडिकल से निरीक्षण के दौरान पशुओं की दवा एफ स्टार वोलस और एक्सी फ्लू के सैंपल लिए गए थे।

जांच में यह फेल मिले। दवा की बिक्री पर रोक लगाई गई है। कंपनी को भी नोटिस भेजा गया है। दिसंबर माह में रिजोर से बच्चों के सीरप जीलोपेड 50 का सैंपल लिया गया था। सैंपल फेल मिलने पर बिक्री पर रोक लगाई गई है और कंपनी को नोटिस भेजा गया है।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 9 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 11 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 11 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 11 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 13 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 21 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़