अस्पताल में डिलीवरी के बाद बच्चे की मौत, परिजनों का हंगामा, हॉस्पिटल सील

धनारी। अलीगढ़ अस्पताल में डिलीवरी के बाद बच्चे की मौत होने पर परिजनों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पुलिस ने बच्चे के शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, नोडल अधिकारी ने अस्पताल को सील कर दिया है।

यह है मामला

कलहा गांव के किशनपाल की पत्नी सीमा को डिलीवरी कराने के लिए धनारी के अलीगढ़ हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। यहां चिकित्सक के उपचार से महिला की हालत और बिगड़ गई। इसके बाद परिजन उसे बहजोई ले गए। वहां महिला ने ऑपरेशन के बाद एक मृत बच्चे को जन्म दिया।

इसके बाद परिजन बच्चे का शव लेकर धनारी के उसी अस्पताल पर आ गए, जहां महिला को प्रसव पीड़ा होने के समय भर्ती कराया गया था। परिजनों ने चिकित्सक पर गलत उपचार करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर स्थानीय भी पुलिस पहुंच गई। यहां पुलिस ने हंगामा कर रहे परिजनों को शांत कराया। बच्चे के शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

नोडल अधिकारी ने अस्पताल को सील किया

अस्पताल में महिला का गलत इलाज करने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. विरास यादव ने अलीगढ़ हॉस्पिटल को सील कर दिया। बताया जाता है कि अस्पताल बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित हो रहा था। यहां कोई डिग्रीधारक चिकित्सक भी नहीं थी। नोडल अधिकारी ने बताया कि आरोपी झोलाछाप के खिलाफ पुलिस में शिकायत दे दी गई है।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 4 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 21 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी