अस्पताल में चल रही थी दारू पार्टी, वीडियो वायरल होने पर 8 स्टाफ को नोटिस जारी

दुर्ग। चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल अस्पताल में शराब पार्टी करने का मामला सामने आया है। इसका वीडियो वायरल होने पर स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच की। मामला सही पाए जाने पर स्टाफ के 8 कर्मियों को नोटिस जारी किए गए हैं।

यह है मामला

भिलाई के नेहरू नगर चौक स्थित चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल हॉस्पिटल में स्टाफ ने शराब पार्टी की। ये घटना होली के समय का है। किसी ने सोशल मीडिया पर एक लेटर वायरल किया था, जिसमें लिखा था कि सीएम हॉस्पिटल में रात के समय वहां का स्टाफ मरीजों का इलाज करने की जगह शराब पार्टी करता है। इस पत्र पर जिले के नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी ने संज्ञान लिया।

नोडल अधिकारी ने हॉस्पिटल का निरीक्षण किया, तो वहां के कैजुअल्टी ड्रेसिंग रूम से बड़ी मात्रा में शराब की खाली बोतलें मिलीं। नोडल अधिकारी डॉ. अनिल शुक्ला ने इस पर अस्पताल प्रबंधन को नोटिस जारी किया और तीन दिन के अंदर उनसे जवाब मांगा।

डॉक्टर और इंचार्ज के बयान लिए जा रहे

डॉ. शुक्ला के अनुसार हॉस्पिटल प्रबंधन ने नोटिस के जवाब में लिखा कि उन्होंने भी हॉस्पिटल भवन की जांच की है। उन्हें शराब की बोतलें मिली हैं। इसके बाद डॉक्टर शुक्ला ने मामले में जांच बिठा दी है। रात में जितने भी ड्यूटी डॉक्टर और इंचार्ज हैं, सभी के बयान लिए जा रहे हैं।

सीएम हॉस्पिटल प्रबंधन ने स्वास्थ्य विभाग के नोटिस के जवाब में अपनी गलती मानी है। साथ ही अपने स्टाफ के 8 छोटे कर्मचारियों को नोटिस जारी कर अपनी लापरवाही पर लीपापोती भी की है। उधर, नोडल अधिकारी डॉक्टर शुक्ला का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। फाइनल रिपोर्ट बन जाने के बाद आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 4 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 21 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी