आठ दवा दुकानदार क्वारंटीन होने से मेडिसिन मार्केट में खलबली

मथुरा। आठ दवा दुकानदार क्वारंटीन होने से मेडिसिन मार्केट में हडक़ंप मच गया है। जानकारी अनुसार ओल निवासी कोरोना पॉजिटिव दवा एजेंट कुछ दिन पहले शहर के दवा बाजार में आया था। इसकी जानकारी पर मार्केट के दुकानदारों में खलबली मच गई और स्वास्थ्य विभाग की टीम को जानकारी देकर बुला लिया। टीम ने मार्केट में पहुंचकर करीब सौ लोगों की स्क्रीनिंग की, जिनमें दुकानदार, ग्राहक, पुलिसकर्मी शामिल थे। आठ दवा कारोबारियों के सैंपल अलीगढ़ भेजे और सभी को होम क्वारंटीन भी किया गया है। गांव ओल निवासी 30 वर्षीय दवा एजेंट की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद उसकी ट्रैवल हिस्ट्री की पड़ताल कर रहे स्वास्थ्य विभाग में उस समय हडक़ंप मच गया, जब शहर के दवा दुकानदारों ने दवा एजेंट के मार्केट में आने की जानकारी दी। आनन-फानन में स्वास्थ्य विभाग की टीम आर्य समाज रोड स्थित दवा मार्केट में पहुंच गई। दवा एजेंट मार्केट के कई दुकानदारों के संपर्क में था।
दुकानदारों ने बताया कि छह अप्रैल को दवा एजेंट आर्य समाज रोड स्थित प्रकाश कॉम्पलेक्स में उमा मेडिकल स्टोर, भोला मार्केट के श्रीराधा कृष्ण मेडिकल स्टोर, ब्रजवासी कॉम्पलेक्स के सचिन मेडिकल स्टोर, श्यामा कॉम्पलेक्स के धीर मेडिकल स्टोर, संजय मार्केट के सतीश मेडिकल स्टोर और निश्चल मेडिकल स्टोर में दवाओं की खरीद करने आया था। निश्चल मेडिकल स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में दवा एजेंट दुकान पर दिखाई दिया। इस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इन मेडिकल स्टोरों के संचालकों के साथ यहां काम करने वाले लगभग सौ से अधिक लोगों के साथ क्षेत्र में तैनात पुलिसकर्मियों की स्क्रीनिंग की। वहीं आठ दवा कारोबारियों के सैंपल लेकर अलीगढ़ भेजे गए हैं। साथ ही सभी को होम क्वारंटीन किया गया है।
सीएमओ डॉ. शेर सिंह का कहना है कि कोरोना पॉजिटिव दवा एजेंट की ट्रैवल हिस्ट्री के आधार पर दवा मार्केट में लोगों की स्क्रीनिंग की गई और आठ दवा कारोबारियों को क्वारंटीन किया गया है। फरह क्षेत्र के गांव ओल को सील करने के बाद लोगों की जांच की गई तो पता चला कि 30 वर्षीय दवा एजेंट कोरोना पॉजिटिव जमाती के संपर्क में आया था। स्वास्थ्य परीक्षण में कोरोना के संदिग्ध लक्षण मिलने के बाद दवा एजेंट को 13 अप्रैल को अकबरपुर के एसकेएस आयुर्वेदिक एवं मेडिकल कॉलेज में क्वारंटीन किया गया था। अब दवा एजेंट की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 16 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 16 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 14 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 13 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 14 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 21 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक