इस गर्भनिरोधक इंजेक्शन के रिजल्ट से महिलाएं संतुष्ट

हमीरपुर। परिवार सीमित करने के साधनों में गर्भनिरोधक इंजेक्शन काफी लोकप्रिय हो रहा है। एक साल में जिले के लक्ष्य को छूते हुए 96 फीसदी महिलाओं ने अंतरा गर्भनिरोधक इंजेक्शन को अपनाया है। लाभार्थी महिलाएं इंजेक्शन के नतीजों से भी खुश हंै। दूसरी तरफ छाया टेबलेट भी परिवार सीमित करने के साधनों में तेजी से लोकप्रिय हो रही है। बता दें कि गर्भनिरोधक के पुराने साधनों से अलग गत वर्ष अंतरा इंजेक्शन और छाया टेबलेट को लांच किया गया था। इसके बाद इन दोनों साधनों ने महिलाओं के बीच अपनी जगह बनानी शुरू कर दी। इनके नतीजे भी अच्छे आए, जिससे महिला लाभार्थी खुश हंै। जिला परिवार नियोजन विशेषज्ञ डॉ. रवि प्रजापति का कहना है कि वर्ष 2018-19 में 1295 अंतरा इंजेक्शन का लक्ष्य रखा गया था। इसके सापेक्ष में मार्च 2019 तक 1247 महिलाओं ने इस इंजेक्शन को अपनाया है, जोकि लक्ष्य का 96 प्रतिशत है। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हमीरपुर और राठ में भी इस अंतरा-छाया को पिछले माह ही लांच किया गया है, जिसके बाद इन दोनों नगर क्षेत्रीय के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से भी अच्छे नतीजे आ रहे हैं। अंतरा इंजेक्शन के मामले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मौदहा जनपद में अव्वल है। यहां एक साल में 207 महिलाओं ने इस इंजेक्शन को लगवाया है, जबकि मुस्करा सीएचसी में 191 महिलाओं ने इस इंजेक्शन को अपनाया है। जिला महिला अस्पताल में 496 महिलाएं रजिस्टर्ड है। जनपद में छाया टेबलेट लेने वाली महिलाओं की संख्या 11483 है। प्रजापति ने बताया कि अंतरा-छाया के लिए 88 एएनएम, 14 एमबीबीएस डॉक्टर और 8 आयुष डॉक्टरों को ट्रेंड किया गया है।

Related Posts

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

कांकेर (छत्तीसगढ़)। कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट किए गए हैं। जिले के कापसी स्थित श्रीरामचंद्र अस्पताल का यह मामला है। यहां हुई तोडफ़ोड़ और स्वास्थ्य कर्मचारियों…

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

बेंगलुरु (कर्नाटक)। मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला खारिज हो गया है। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने फार्मेसी रिटेल चेन मेडप्लस और उसके अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही को रद्द…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 10 views
कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 9 views
मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 9 views
हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 11 views
नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 10 views
दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 15 views
अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए