दवा कंपनी में आग, काफी मशक्कत के बाद पाया काबू

कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के तहत कालाअंब-सढौरा हाईवे पर स्थित एक दवा निर्माता कंपनी में आग लग गई। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शार्ट सर्किट ही माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस अग्निकांड में उद्योग को बीस लाख के नुकसान का अनुमान है। गनीमत यह रही कि दवा कंपनी में लगी आग से आसपास की रिहायश और अन्य संपत्ति को बचा लिया गया, वरना नुकसान बढ़ भी सकता था। जानकारी के अनुसार मौजा ओगली के खारी इलाके में स्थित एक दवा निर्माता कंपनी की दूसरी मंजिल में रात करीब दो बजे अचानक आग लगने से मशीनरी और इसमें तैयार की जा रही दवाइयों का भंडार जलकर राख हो गया। कंपनी में तैनात सुरक्षा कर्मियों और अन्य कर्मचारियों ने आग लगने का पता चलने पर उन्होंने तुरंत कालाअंब फायर चौकी को सूचित किया। सूचना मिलते ही अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचे। आग इतनी भीषण थी कि उस पर काबू पाने के लिए चार-पांच घंटे का समय लग गया। कालाअंब स्थित फायर चौकी प्रभारी जोगिंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही अग्निशमन वाहन मौके पर भेज दिया गया था। कंपनी में आग से हुए नुकसान का जायजा लिया जा रहा है।

Related Posts

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

कांकेर (छत्तीसगढ़)। कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट किए गए हैं। जिले के कापसी स्थित श्रीरामचंद्र अस्पताल का यह मामला है। यहां हुई तोडफ़ोड़ और स्वास्थ्य कर्मचारियों…

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

बेंगलुरु (कर्नाटक)। मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला खारिज हो गया है। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने फार्मेसी रिटेल चेन मेडप्लस और उसके अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही को रद्द…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 10 views
कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 9 views
मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 9 views
हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 11 views
नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 10 views
दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 15 views
अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए