इस दवा को खाने के बाद जॉम्बी जैसी हरकतें कर रहे हैं इंसान

Zombie Drug: अमेरिका में एक दवा खाने के बाद लोगों जॉम्बी जैसी हरकतें करते हुए देखे जा रहे हैं जिसके कारण पूरा अमेरिका खौफ में है। इस दवा का नाम  जाइलाज़ीन (Xylazine) है। इस दवा को खाने के बाद लोगों में साइड इफेक्ट हो रहा है उनकी स्कीन धीरे-धीरे सड़ रही है। जाइलाज़ीन (Xylazine) दवा को लेकर कहा जा रहा है कि ये इंसानों को जॉम्बी में तब्दील कर रही है। इसलिए दवा को जॉम्बी ड्रग (Zombie Drug) का नाम दिया गया है।

https://twitter.com/dammiedammie35/status/1600039127310688256?s=20

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दवा का इस्तेमाल पशुओं को बेहोश में करने में किया जाता है। लेकिन अब इस दवा का इस्तेमाल हेरोइन जैसे ड्रग्स को काटने में भी इस्तेमाल हो रहा है। जो लोग इस दवा का इस्तेमाल कर रहे हैं उनमें से अधिक लोगों की स्किन पर इसका असर पड़ रहा है। इसका सेवन करने के बाद धीरे-धीरे शरीर की स्कीन  सड़ रही है।

दवा के साइड इफेक्ट (Zombie Drug)

अमेरिका के फूड एंड ड्रग एडिमिनिस्ट्रेशन ने जाइलाज़ीन (Xylazine) दवा को जानवरों पर इस्तेमाल करने की मंजूरी दी थी। ये इंसानों के लिए बहुत ही खतरनाक हो सकती है। इसका इस्तेमाल बेहोश करने के तौर पर किया जाता है। इसे दवा को खाने के बाद इंसान की सांसें धीमी हो जाती हैं। दवा को खाने वाला इंसान धीरे धीरे नींद की चपेट में चला जाता है। साइड इफ़ेक्ट के रूप में शरीर पर जख्म दिखने लगते हैं। एक वक्त ऐसा आता है जब इंसान की स्कीन सड़ने लग जाती है जिसके बाद उसके अंग को काटकर फेंकना पड़ता है।

फिलाडेल्फिया में मिली थी पहली बार दवा 

बताया जा रहा है कि यह दवा सबसे पहले फिलाडेल्फिया में मिली। इसके बाद यह सैन फ्रांसिस्को और लॉस एंजिलिस से होते हुए देश भर के कई ठिकानों में पहुंची और इसकी खपत बढ़ने लगी। इस दवा को लेते ही इंसान जॉम्बी जैसी हरकते कर रहा है जिसकी वजह से पूरे अमेरिका के अधिकारियों दहशत में आ गए हैं।

 

सेक्स पावर बढ़ाने के नाम पर नकली चूरन बेचने वाले गिरोह को पुलिस ने धर दबोचा

https://medicarenews.in/news/35727

 

Related Posts

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

इंदौर (मप्र)। दवा निर्यात फर्जी एनओसी से करने का मामला प्रकाश में आया है। दवा उद्योग फिर सवालों के घेरे में हैं। दवा निर्यात के लिए दूसरे देशों की फर्जी…

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

सिंगरौली (यूपी)। कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा गया है। सिंगरौली जिले में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। बरगवां पुलिस ने दो आरोपियों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 18 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 13 views
कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 9 views
ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 9 views
कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 11 views
डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 13 views
नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची