सेक्स पावर बढ़ाने के नाम पर नकली चूरन बेचने वाले गिरोह को पुलिस ने धर दबोचा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने राजधानी लखनऊ से ऐसे गिरोह को धर दबोचा है जो सेक्स पावर बढ़ाने के नाम पर लोगों को नकली चूरन बेच रहा था। ये गिरोह लोगों को नकली चूरन देता और बदले में मोटी रकम वसूलता था। पुलिस ने गिरोह के जिन लोगों को गिरफ्तार किया है वो मुरादाबाद और संभल जिले के रहने वाले हैं।

लखनऊ के पारा इलाके से गिरफ्तारी

एसएसपी एसटीएफ विशाल विक्रम ने कहा कि उन्हें बीते कुछ दिनों से शिकायत मिल रही थी कि एक गिरोह लोगों को सेक्स पावर की बढ़ाने की नकली दवाईयां बेच रहा है। इस गिरोह को पकड़ने के लिए साइबर टीम को लगाया गया था। मंगलवार की देर शाम लखनऊ के पारा इलाके में टीम गिरोह के होने की सूचना प्राप्त हुई थी। इस सूचना के आधार पर टीम ने तत्काल कार्रवाही करते हुए गिरोह के चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार  किए गए लोगों में मुरादाबाद का धर्म सिंह, ध्यान सिंह और वीर सिंह है जबकि संभल का रहने वाला एक लाल सिंह नाम का व्यक्ति शामिल है। एसटीएफ ने गिरफ्तार हुए इन लोगों के पास से भारी मात्रा में सेक्स पावर को बढ़ाने वाली नकली आयुर्वेदिक दवा, मोबाइल, फर्जी सार्टिफिकेट और पैसे जब्त किए हैंं।

राजीव सिंह रघुवंशी बने DCGI के ड्रग कंट्रोलर

https://medicarenews.in/news/35724

लोगों से वसूलते थे मोटी रकम 

आरोपियों ने अपना गुनाह कुबूल करते हुए बताया कि उनका एक सुसंगठित गिरोह है। इन लोगों ने अमर जीवन आयुर्वेदिक सहारनपुर का फर्जी सार्टिफिकेट बनवाया हुआ था। इन प्रमाण पत्र को दिखाकर वो लोगों को ठगते थे। गिरोह के मेंबर लोगों से उनकी सेक्स कमजोरी की बातें कर उन्हें फंसा लेते थे। सेक्स पवार को बढ़ाने के लिए नकली आयुर्वेदिक दवाई देते थे और बदलते में मोटी रकम वसूलते थे। ग्राहक को सेक्स का ज्ञान बांटते थे ताकि उन्हें पूरा भरोसा हो जाए। आरोपियों के खिलाफ धारा 419, 420, 467, 468 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

Related Posts

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

कांकेर (छत्तीसगढ़)। कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट किए गए हैं। जिले के कापसी स्थित श्रीरामचंद्र अस्पताल का यह मामला है। यहां हुई तोडफ़ोड़ और स्वास्थ्य कर्मचारियों…

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

बेंगलुरु (कर्नाटक)। मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला खारिज हो गया है। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने फार्मेसी रिटेल चेन मेडप्लस और उसके अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही को रद्द…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 10 views
कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 10 views
मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 10 views
हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 12 views
नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 11 views
दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 15 views
अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए