फर्जी हॉस्पिटल का पर्दाफाश, भ्रूण हत्या की किट, बैन दवाओं की खेप बरामद

जालौन (उत्तर प्रदेश)। फर्जी हॉस्पिटल का पर्दाफाश कर भ्रूण हत्या की किट और बैन दवाओं की बड़ी खेप बरामद कीग ई है। स्वास्थ्य विभाग ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर यह कार्रवाई की। यह फर्जी हॉस्पिटल एक घर में अवैध तरीके से चलाया जा रहा था।

स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हडक़ंप मच गया। फर्जी हॉस्पिटल संचालिका महिला मौके से फरार हो गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने फर्जी हॉस्पिटल को सील कर दिया है। साथ ही, अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी जब्त कर ली है।

यह है मामला

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने जालौन में छौलापुर रोड पर स्थित वंदना आयुर्वेदा सेंटर पर छापामारी की है। वंदना कुशवाहा नामक महिला फर्जी तरीके से इस सेंटर को चला रही थी। सेंटर में भ्रूण हत्या करने का काम भी किया जा रहा था। इसकी शिकायत डिप्टी सीएम बृजेश पाठक को मिली थी। डिप्टी सीएम ने मामले की जांच के लिए कमिश्नर को नियुक्त किया।

कमिश्नर ने छापे के लिए टीम गठित की। इस टीम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी अरविंद भूषण, उप जिलाधिकारी जालौन अतुल कुमार के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी कपिल गुप्ता और महिला चौकी प्रभारी मधु देवी शामिल रहे।

टीम ने छापामारी कर मौके से प्रतिबंधित दवाएं, भ्रूण हत्या करने वाली किट आदि सामान बरामद किया। टीम के आने के पहले ही इस आयुर्वेदा सेंटर को चलाने वाली महिला वंदना कुशवाहा मौके से फरार हो गई। अधिकारियों ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरे की हार्ड डिस्क और डीवीआर को बरामद कर लिया। अस्पताल संचालिका वंदना कुशवाहा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

हॉस्पिटल का कोई रजिस्ट्रेशन नहीं मिला

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी अरविंद भूषण ने बताया कि इस हॉस्पिटल का कोई रजिस्ट्रेशन नहीं मिला है। इस सेंटर का संचालन करने वाली महिला को तीन दिन का समय दिया गया है। इसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 4 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 4 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 22 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी