एसटीएफ ने नशा सप्लायर दो युवक दबोचे

रोहतक। हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने महर्षि दयानाद विश्वविद्यालय, रोहतक में छात्रों को हेरोइन सप्लाई कर उन्हें नशे की गिरफ्त में भेजने वाले एक वेस्ट अफ्रीका निवासी सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 53.50 ग्राम हेरोइन और 130 ग्राम चरस भी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान वेस्ट अफ्रीका निवासी फिरमीन और झंग कॉलोनी रोहतक निवासी अंशु के रूप में की गई है। दोनों आरोपियों को एसटीएफ के अधिकारियों ने रोहतक में देवी लाल पार्क ताऊ ढाबा के पास से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे 30 हजार रुपये प्रति तोला के हिसाब से छात्रों को हेरोइन मुहैया करवाते थे। एसटीएफ की एक टीम को गुप्त जानकारी मिली कि एक विदेशी समेत दो युवा विश्वविद्यालय में हेरोइन की सप्लाई करने आ रहे हैं।

पुलिस टीम ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर उनकी तलाशी ली। तलाशी में अंशु के कब्जे से 3.50 ग्राम हेरोइन बरामद की गई और जबकि दूसरे आरोपी फिरमीन के पास से 50 ग्राम हेरोइन के साथ-साथ 130 ग्राम चरस भी जब्त की गई। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ड्रग सप्लायर के स्रोत और विदेशी निवासी की भागीदारी की जांच कर रही है। इस बीच, पुलिस महानिदेशक बीएस संधू ने कहा कि पुलिस राज्य में नशीली दवाओं की तस्करी को रोकने व ऐसी प्रथाओं में शामिल या समर्थन करने वाले लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि नागरिकों को आगे आकर नशा तस्करों से संबंधित जानकारी साझा करना चाहिए ताकि इस बुराई को जल्द से जल्द खत्म किया जा सके।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 16 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 16 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 14 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 13 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 14 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 21 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक