टीबी मरीजों को फ्री मिलेगी 5 हजार कीमत वाली गोली 

बठिंडा। पंजाब सरकार राज्य में टीबी के मरीजों का इलाज मुफ्त कराएगी। पटियाला स्थित टीबी अस्पताल से इसकी शुरूआत हो गई है। टीबी अस्पताल बठिंडा की इंचार्ज डॉ. रोजी अग्रवाल ने बताया कि टीबी के कुछ ऐसे मरीज भी हैं जिन पर साधारण दवा का असर नहीं होता। ऐसे मरीजों के लिए बेडाक्युलाइन दवा का शुभारंभ किया गया है। इस दवा की एक गोली की कीमत 5 हजार रुपए है और मरीजों को कोर्स पूरा करने के लिए 188 गोलियां दी जानी हैं। ऐसे में एक मरीज पर खर्च लगभग साढ़े 9 लाख रुपए आता है परंतु राज्य सरकार की तरफ से यह इलाज मुफ्त किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पटियाला, संगरूर, बरनाला, मानसा, फतेहगढ़ साहिब, रोपड़, मोहाली और लुधियाना में इसे शुरू किया गया है।

उसके बाद अमृतसर और जीजीएस मेडिकल कालेज फरीदकोट में भी इस दवा के साथ इलाज शुरू हो जाएगा है। उन्होंने बताया कि बठिंडा जिले में ऐसे मरीज नहीं हैं जिस कारण फिलहाल इसे बठिंडा में शुरू नहीं किया गया है। अगर भविष्य में ऐसे मरीज सामने आते हैं तो इलाज के लिए उन्हें फरीदकोट मेडिकल कालेज भेजा जाएगा। जहां मरीजों को लगभग 15 दिनों के लिए दाखिल होना पड़ेगा और मरीज का पूरा चेकअप व मॉनीटरिंग के बाद ही बेडाक्युलाइन शुरू की जाएगी। 15 दिन इलाज के बाद वापस आने के बाद जिला टीबी अस्पताल में अपना ब्योरा दर्ज करवाना होगा।

डॉ. रोजी अग्रवाल के अनुसार एक मरीज को 24 हफ्ते में 188 गोलियां दी जाएंगी। पहले 2 हफ्ते में हर रोज 4 गोलियां अस्पताल में दाखिल रखकर दी जाएंगी। बाकी 22 हफ्तों में हर हफ्ते में तीन दिन दो-दो गोलियां खिलाई जाएंगी। गोलियां खिलाने के लिए सेहत विभाग के कर्मचारी मरीज के घर जाकर उसे दवा खिलाएंगे। डा. रोजी ने बताया कि उनके पास 2040 मरीज इनरोल हुए हैं। वहीं शहर में मरीजों के लिए शहर में 72 डॉट सेंटर भी खोले हैं, जहां से मरीज दवा लेते हैं।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 16 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 16 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 13 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 13 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 14 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 21 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक