कंपनी पर रेड, सात हजार लीटर अवैध सैनिटाइजर जब्त

रायपुर (छग)। कोरोना संक्रमण के इस दौर में राजधानी समेत प्रदेशभर के व्यापारी सैनिटाइजर और मास्क की जमाखोरी और कालाबाजारी में जुटे है। शिकायत के बीच जिला खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम ने दलदल सिवनी मोवा इंडो जर्मन बायो साइंस कंपनी में दबिश दी। कंपनी में अवैध रूप से सैनिटाइजर का निर्माण कर पैकिंग का काम चल रहा था। जैसे ही खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम पहुंची, कंपनी के संचालक सकते में आ गए। इधर टीम ने कंपनी में निर्माण किए जा रहे अवैध सैनिटाइजर की जांच शुरू कर दी। कार्रवाई में सात हजार तीन सौ 21 लीटर अवैध सैनिटाइजर और पांच हजार लीटर कच्चा माल जब्त किया गया। अधिकारियों ने बताया कि कंपनी में कृषि संबंधित दवाएं विक्रय की जाती हैं। साथ ही कंपनी को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। छापामार कार्रवाई के दौरान जिला सहायक औषधि नियंत्रक बीआर साहू, औषधि नियंत्रक नीरज साहू, डॉ. परमानंद साहू, डॉ. टेकचंद्र, डॉ. सुरेश साहू, हंसा साहू, नमूना सहायक संतोष धु्रव, राजेश सोनी शामिल रहे। कोरोना को लेकर जिस तरह से दवा बाजार ने मास्क और सैनिटाइजर की कालाबाजारी शुरू कर दी है। इसे लेकर लगातार स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेडिकल व दवा बाजार की नियमित जांच की जा रही है। लगातार अपील के बाद भी दवा बाजार में कालाबाजारी और जमाखोरी की शिकायतें लगातार मिल रही है। जिला खाद्य एवं औषधि प्रशासन के सहायक नियंत्रक बीआर साहू ने बताया कि दलदल सिवनी में नीलेश गुप्ता द्वारा अपने फर्म में बिना लाइसेंस के अवैध रूप से सैनिटाइजर का निर्माण किया जा रहा था। शिकायत के आधार पर हमने छापामार कार्रवाई की। उनके यहां मिले सैनिटाइजर को जब्त कर कंपनी सील कर दिया गया है। मामले की फाइल बनाकर कोर्ट में पेश करेंगे।

Related Posts

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

कांकेर (छत्तीसगढ़)। कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट किए गए हैं। जिले के कापसी स्थित श्रीरामचंद्र अस्पताल का यह मामला है। यहां हुई तोडफ़ोड़ और स्वास्थ्य कर्मचारियों…

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

बेंगलुरु (कर्नाटक)। मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला खारिज हो गया है। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने फार्मेसी रिटेल चेन मेडप्लस और उसके अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही को रद्द…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 10 views
कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 9 views
मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 9 views
हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 11 views
नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 10 views
दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 15 views
अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए