कोरोना वायरस से बचने की दवा लेने पर डॉक्टर की मौत

गुवाहाटी। असम के गुवाहाटी में एक निजी अस्पताल के ऐनेस्थेटिस्ट ने कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए हाइड्रॉक्सिक्लोरोक्वीन लिया, जिससे इस डॉक्टर की हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। मरने से पहले डॉक्टर ने अपने एक सहकर्मी डॉक्टर को वॉट्सऐप ग्रुप में मेसेज भेजा था। इस संदेश में उसने लिखा कि दवा लेने के बाद उसे कुछ प्रॉब्लम हो रही है। आपको बता दें कि यह वही दवा है जो देश के अन्य जगहों पर भी डॉक्टरों को संक्रमण से बचाने के लिए दी जा रही है। उत्पलजीत बर्मन (44) ने प्रत्यूषा अस्पताल में ऐनेस्थेटिक्स टीम का नेतृत्व किया था। बीते रविवार को घर पर दिल का दौरा पडऩे से उनकी मौत हो गई। मौत के लगभग आधे घंटे पहले उन्होंने वॉट्सऐप ग्रुप पर एक संदेश भेजा था। इसमें उन्होंने लिखा कि एचसीक्यूएस (हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन) प्रोफिलैक्सिस (रोग से बचाने की कार्रवाई) के रूप में अच्छा नहीं है। बहुत सारे मुद्दे हैं। मुझे लगता है कि इसे लेने के बाद मुझे कुछ समस्याएं हो रही हैं। हालांकि, यह अभी तक साफ नहीं है कि क्या दवा के कारण उसे सीधा साइड इफेक्ट हुआ या उनकी मौत का कोई और कारण था। गुवाहाटी के आंतरिक चिकित्सा विशेषज्ञ स्वरूप ज्योति सैकिया ने कहा कि पोस्टमॉर्टम के बिना कोई भी व्यक्ति बर्मन की मृत्यु के बारे में स्पष्ट नहीं कह सकता है, लेकिन यह एक चिंता का विषय है। डॉक्टरों ने कहा कि वे इस मामले की पूरी जांच करेंगे। प्रत्यूषा अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक निर्मल हजारिका ने कहा कि उन्होंने भी इस दवा को लिया है। न केवल डॉक्टर बर्मन, बल्कि अन्य डॉक्टर भी हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन ले रहे हैं। बर्मन की मौत हार्ट अटैक से हुई है।

Related Posts

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

इंदौर (मप्र)। दवा निर्यात फर्जी एनओसी से करने का मामला प्रकाश में आया है। दवा उद्योग फिर सवालों के घेरे में हैं। दवा निर्यात के लिए दूसरे देशों की फर्जी…

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

सिंगरौली (यूपी)। कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा गया है। सिंगरौली जिले में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। बरगवां पुलिस ने दो आरोपियों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 20 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 15 views
कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 11 views
ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 10 views
कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 13 views
डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 14 views
नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची