प्रतिबंधित नशीली दवा बेचने के आरोप में तीन तस्कर गिरफ्तार, 3,86,050 रुपए की दवाएं जब्त

दुर्ग। प्रतिबंधित नशीली दवा की बिक्री करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। कोतवाली पुलिस एवं एसीसीयु की टीम ने तीनों आरोपियों को जबलपुर (मध्य प्रदेश) से गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर न्यायालय में पेश किया है। आरोपियों के पास से 3,86,050 रुपए की नशीली दवाइयां, मोबाइल, लैपटॉप व अन्य दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

यह है मामला

पुलिस ने नशीली दवाई बिक्री करने वालों के खिलाफ अभियान के तहत 23 मार्च को जीवन रेखा परिसर दुर्ग में प्रतिबंधित नशीली दवाई अल्प्राजोलम बेचने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। तीनों आरोपियों के नाम गोवर्धन प्रसाद बंछोर निवासी रिसाली, अनीश उर्फ़ सोनी राजपूत निवासी शंकर नगर दुर्ग तथा रुस्तम नेताम निवासी बघेरा बताए गए।

पूछताछ में पता चला कि ये आरोपी अवैध रूप से जबलपुर से नशीली दवाई को अनिल माधवानी निवासी रायपुर के द्वारा जबलपुर के राजकुमार गंगवानी के माध्यम से आर्डर करके मंगवाते थे। पुलिस ने अनिल माधवानी को गिरफ्तार कर पूछताछ की। आरोपी ने स्वीकार किया कि राजकुमार गंगवानी निवासी जबलपुर के माध्यम से वह दवाइयों को मंगवाता था।

इस पर पुलिस के आला अधिकारियों ने कोतवाली के उप निरीक्षक नवीन राजपूत के नेतृत्व में टीम भेजकर राजकुमार गंगवानी को दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह जबलपुर द्वारिका नगर क्षेत्र के राधे स्वामी मेडिकल फर्म से दवाई को लाकर अवैध रूप से बेचता है।

राजकुमार गंगवानी के द्वारा नशीली दवाई सप्लाई करने वाले व्यक्ति लखन ओचानी के फर्म में सर्च करने पर पुलिस को प्रतिबंधित नशीली दवाइयां अल्फ़ाजोलम, स्पास्मो मिली। आरोपी ने बताया कि वह प्रतिबंधित नशीली दवाइयां अपने साथी राजेश सोनी के पास स्टॉक में रख देता है।

3,86,050 रुपए कीमत की नशीली दवा जब्त

जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम ने राजेश सोनी के घर पर छापामारी कर नशीली दवाइयां अल्फ़ाजोलम, स्पास्मो व इंजेक्शन जब्त की। पुलिस ने आरोपी लखन ओचानी , राजेश सोनी और राजकुमार गंगवानी सभी निवासी जबलपुर के कब्जे से अल्फा जोलम टैबलेट 1,39,800 नग, ट्रामाडोल टेबलेट 8,520 नग एवं यूफेनारफीनक इंजेक्शन 1450 नग बरामद किए। इनकी कीमत 3,86,050 रुपए बताई गई है।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 4 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 21 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी