केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने दिखाई ताकत

बेल्थरारोड, बलिया (उत्तर प्रदेश)। बेल्थरारोड में समानांतर इकाई गठन के प्रयास से नाराज बलिया केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की स्थानीय कमेटी ने एकजुटता दिखाई। जिला पंचायत डाकबंगला में बेल्थरारोड दी केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के कार्यकारिणी पदाधिकारियों संग चेयरमैन जगदीश प्रसाद जायसवाल व निर्वाचित अध्यक्ष रविशंकर सिंह पिक्कू ने प्रेसवार्ता की।
जगदीश प्रसाद जायसवाल ने कहा कि बलिया व बेल्थरारोड का एसोसिएशन अलग-अलग हैं और हमारा बायलाज भी अलग है। हम अब तक बलिया एसोसिएशन के तमाम कार्यवाही में पारंपरिक तरीके से सहयोग करते रहे हैं, लेकिन विवाद के बाद परंपरानुसार जनपद इकाई को सहयोग करना संभव नहीं रहा। कहा कि बलिया एसोसिएशन ने बेल्थरारोड के इकाई को अमान्य घोषित करने का कथित रुप से फरमान सुनाया है। जबकि उन्हें इसका कोई अधिकार ही नहीं है। अध्यक्ष रविशंकर सिंह पिक्कू ने चेताया कि अभी भी समय है। अगर बलिया एसोसिएशन के पदाधिकारी तत्काल बेल्थरारोड दवा व्यवसायियों के एकता को तोडऩे का षड्यंत्र बंद नहीं करते हंै तो निश्चय ही बेल्थरारोड एसोसिएशन भी अब जनपद मुख्यालय की ओर कूच करेंगे और जिलेभर में अपनी एसोसिएशन के विस्तार को विवश होंगे। इस दौरान कमलेश कुमार जायसवाल, जयप्रकाश गुप्त, प्रदीप कुमार, अजय कुमार जायसवाल, संजय कुमार गुप्ता, गणेश प्रसाद यादव, संजय गुप्ता मिंटू, कमल कुमार शर्मा, बबलू, शिवमंगल, अंकुर जायसवाल, नेयाज अहमद, मृत्युंजय कुमार, गोपाल जी, राजेंद्र प्रसाद आदि दवा व्यवसायी मौजूद रहे।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 10 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 10 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 8 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 7 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 8 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 15 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक