दवा कारोबारियों का नहीं होगा शोषण

आसनसोल (प. बंगाल)। राज्य में अब दवा कारोबारियों का शोषण नहीं हो ेसकेगा। उक्त शब्द नवगठित संगठन लॉरेल केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश सांगठनिक सचिव सजल चक्रवर्ती ने कहे। यहां आयोजित एक बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि वर्षों से राज्य में एक संगठन द्वारा दवा कारोबारियों का शोषण किया गया है। संगठन के नाम पर कारोबारियों को इस्तेमाल किया गया। इसलिए उन लोगों ने टीएमसी समर्थित नया संगठन बनाया है। इसे पूरे राज्य में अपार समर्थन मिल रहा है। हर जिले में संगठन का विस्तार किया जा रहा है। यहां भी करीब 300 सदस्य संगठन से जुड़ चुके है। शीघ्र ही यहां जिला कमेटी का गठन किया जाएगा। उन्होंने पहले दवा के थोक विक्रेताओं के फार्मास्यूटिकल हाउस बनने पर उक्त संगठन द्वारा मोटी राशि वसूली जाती थी। वहीं, राज्य में खुदरा विक्रेताओं के लिए फार्मासिस्ट लाइसेंस की कमी को लेकर भी कोई कदम नहीं उठाया गया। उन लोगों ने इस समस्या से मुख्यमंत्री को अवगत कराया है। आशा है कि कुछ समाधान सूत्र मिलेगा। एमआइसी अभिजीत घटक ने कहा कि संगठन के विस्तार में पूरा सहयोग किया जाएगा। इस दौरान एसोसिएशन की ओर से प्रशांत राय, पार्थ दा, अमरेन्द्र दां आदि मौजूद थे।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 10 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 9 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 8 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 7 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 8 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 15 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक