केमिस्ट ने कबाड़ में छुपा रखी थी नशीली दवाइयां, ड्रग इंस्पेक्टर ने मेडिकल स्टोर पर मारा छापा

हिसार। नशीली दवाईयों का जखीरा होने की सूचना पर ड्रग इंस्पेक्टर ने हरियाणा के जिले हिसार के हांसी शहर में जींद रोड़ पर स्थित सिटी मेडिकल स्टोर पर देर शाम छापा मारा। स्टोर में भारी मात्रा में एमटीपी से संबंधित साल्ट की दवाईयां मिली। संदिग्ध दवाईयों को स्टोर के पीछे कबाड़ में छुपाकर रखा हुआ था।

जींद रोड़ पर स्थित सिटी मेडिकल स्टोर पर ड्रग कंट्रोलर ने देर शाम को पुलिस की मौजूदी में छापा मारा। मेडिकल स्टोर मालिकों के तार जाखल में पिछले वर्ष पकड़े गए एनडीपीएस के बड़े मामले से भी जुड़े थे। ड्रग इंस्पेक्टर सुरेश चौधरी के मुताबिक उनके पास सूचना थी कि मेडिकल स्टोर में प्रतिबंधित नशीली दवाईयां मौजूद हैं। छापे के दौरान दुकान की गहनता से तलाशी ली गई।

इस दौरान ड्रग विभाग की टीम को स्टोर के अंदर रखे कबाड़ की नीचे छुपाकर रखी गई संदिग्ध दवाईयां मिली। ये दवाईयां एमटीपी के साल्ट से संबंधित हैं। करीब 1200 पत्ते ने पकड़े जिनका कोई रिकार्ड फार्मासिस्ट पेश नहीं कर पाया। इसके बाद अनाज मंडी चौकी की पुलिस की मौजूदगी में मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया। इसके अलावा करीब 12 अन्य प्रकार की संदिग्ध दवाईयां भी मेडिकल स्टोर से मिली हैं। मेडिकल स्टोर मालिक को नोटिस देकर जवाब मांगा जाएगा व जांच के बाद मामला दर्ज करने की कार्रवाई भी की जा सकती है।

ड्रग कंट्रोलर सुरेश चौधरी ने कहा कि सूचना के आधार पर मेडिकल स्टोर पर छापा मारा गया। दुकान से कई प्रकार की संदिग्ध दवाईयां मिली हैं व फार्मासिस्ट भी मेडिकल स्टोर में मौजूद नहीं था। स्टोर मालिक द्वारा कोई बिल पेश नहीं किए गए जाने पर मेडिकल सील कर दिया गया है व फार्मासिस्ट को नोटिस दिया जाएगा। जाखल में पिछले वर्ष पकड़े गए एनडीपीएस के एक मामले में भी इनका नाम सामने आया था।

  • Related Posts

    प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

    मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

    दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

    लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

    • By Desk
    • October 18, 2026
    • 7 views
    प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

    दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

    • By Desk
    • October 18, 2026
    • 7 views
    दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

    डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

    • By Desk
    • October 18, 2026
    • 7 views
    डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

    अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

    • By Desk
    • October 17, 2026
    • 17 views
    अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

    MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

    • By Desk
    • October 17, 2026
    • 19 views
    MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

    फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

    • By Desk
    • October 17, 2026
    • 15 views
    फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत