महिला मेडिकल कॉलेज में गंभीर रोगियों का होगा उपचार व सर्जरी

गोहाना। जिले के लोगों के लिए स्वास्थ्य जांच व उपचार को लेकर राहत की खबर है। गांव खानपुर कलां स्थित बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के कोविड विशेष अस्पताल में गंभीर रोगियों के उपचार के साथ सर्जरी भी होगी। गंभीर रोगियों के लिए अस्पताल में 500 से दो बैड आरक्षित किए गए हैं। दरअसल कॉलेज प्रशासन ने सरकार से दिशानिर्देश मिलने पर राहत दी है।

कॉलेज के अस्पताल के 500 बैडों में से 300 बैड कोरोना संक्रमित मरीजों के उपचार के लिए आरक्षित रखे जाएंगे और 200 बैडों पर गंभीर रोगियों को दाखिल किया जाएगा। इसके साथ ही अस्पताल में सर्जरी भी होगी। अब गंभीर रोगियों को आईसीयू की सुविधा भी मिल सकेगी। कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए सप्ताह में सोमवार से शनिवार तक अलग-अलग बीमारियों के मरीजों के ऑपरेशन होंगे। अस्पताल के आपातकालीन विभाग में आने वाले मरीजों को जरूरत महसूस होने पर वार्डों में दाखिल भी किया जाएगा।

बता दें कि कोरोना महामारी में मार्च, 2020 में प्रदेश सरकार ने बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल को विशेष कोविड अस्पताल बना दिया था। यहां सामान्य ओपीडी और सर्जरी बंद कर दी गई थी। अस्पताल में केवल कोरोना संक्रमित मरीजों का उपचार किया जा रहा था। करीब तीन माह पहले अस्पताल में सामान्य ओपीडी शुरू कर दी गई थी लेकिन किसी भी मरीज की न तो सर्जरी होती थी और न ही गंभीर रोगियों को उपचार के लिए वार्ड में दाखिल किया जाता था।

Related Posts

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

कांकेर (छत्तीसगढ़)। कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट किए गए हैं। जिले के कापसी स्थित श्रीरामचंद्र अस्पताल का यह मामला है। यहां हुई तोडफ़ोड़ और स्वास्थ्य कर्मचारियों…

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

बेंगलुरु (कर्नाटक)। मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला खारिज हो गया है। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने फार्मेसी रिटेल चेन मेडप्लस और उसके अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही को रद्द…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 11 views
कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 11 views
मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 11 views
हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 13 views
नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 13 views
दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 17 views
अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए