कोरोना वारियर्स ने केंद्र सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा 

नई दिल्ली। कोरोना संकट के बीच फ्रंटलाइन कोरोना वारियर्स यानि कि डॉक्टर्स और नर्सों ने केंद्र सरकार के एक फैसले के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दरअसल केन्द्र सरकार ने स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए जारी की गई नई गाइडलाइंस के तहत स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए अब क्वारंटीन रहने की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है। इस नई गाइडलाइन के खिलाफ डॉक्टरों और नर्सों में गुस्सा है और आज दिल्ली में डॉक्टर्स फेडरेशन और नर्सेस एसोसिएशन के सदस्यों ने गाइडलाइन के खिलाफ अपनी बांह पर काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया। हालांकि यह विरोध अभी प्रतीकात्मक स्तर पर ही है और डॉक्टर्स और नर्सेस ने रुटीन दिनों की तरह अपना काम किया। केन्द्र सरकार ने बीती 15 मई को यह गाइडलाइंस जारी की थी। इसी के तहत दिल्ली सरकार ने राजधानी के अस्पतालों में यह नियम लागू कर दिया है। दरअसल अभी तक ऐसा हो रहा था, जिसमें कोरोना पॉजिटिव मरीज का इलाज करने वाले या उसके संपर्क में आने वाले मेडिकल स्टाफ को 14 दिन क्वारंटीन रहना पड़ा था। अब केन्द्र सरकार ने यह अनिवार्यता खत्म कर दी है। जिसका डॉक्टर्स और नर्सों द्वारा विरोध किया जा रहा है।

डॉक्टरों का कहना है कि स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए क्वारंटीन की अनिवार्यता खत्म करने से उनके और उनके परिवार के लिए खतरा पैदा हो सकता है। बता दें कि बीते दिनों कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों का इलाज करते हुए कई स्वास्थ्यकर्मी कोरोना की चपेट में आए हैं। कुछ स्वास्थ्यकर्मियों को तो इसके चलते अपनी जान भी गंवानी पड़ी है। यही वजह है कि सरकार के इस निर्देश के खिलाफ डॉक्टरों और नर्सों में नाराजगी है।
  • Related Posts

    FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

    नई दिल्ली। FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी है। एफएसएसएआई ने स्वास्थ्य पूरक और पोषक तत्वों के निर्माताओं और विक्रेताओं को चेताया है। उन्हें अनिवार्य लेबलिंग…

    नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

    नई दिल्ली। नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। राजधानी के घोंडा और नांगलोई इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान नकली ENO और FeviKwik से जुड़ा कारोबार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

    • By Desk
    • October 21, 2026
    • 7 views
    FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

    नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

    • By Desk
    • October 21, 2026
    • 6 views
    नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

    फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

    • By Desk
    • October 21, 2026
    • 4 views
    फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

    दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

    • By Desk
    • October 21, 2026
    • 6 views
    दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

    कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

    • By Desk
    • October 21, 2026
    • 7 views
    कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

    पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

    • By admin
    • October 20, 2026
    • 16 views
    पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर