छापे की सूचना पर बंद हुए मेडिकल स्टोर

रुड़की। सेनेटाइजर तथा मास्क महंगे दामों पर बेचे जाने की सूचना पर औषधि निरीक्षक ने मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया। उन्होंने मेडिकल स्टोर स्वामियों को सख्त हिदायत दी कि कालाबाजारी पर लाइसेंस निरस्त कर दिए जाएंगे। औषधि निरीक्षक मानवेंद्र सिंह राणा टीम के साथ मंगलौर पहुंचे। उन्होंने कई मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया। जितने मेडिकल स्टोर जांच के दायरे में आए, उनमें कोई खामी नहीं पाई गई। औषधि विभाग को शिकायत मिली थी कि कुछ मेडिकल स्टोर स्वामी सेनेटाइजर तथा मास्क महंगे दामों पर बेच रहे हैं। इसी सूचना पर औषधि निरीक्षक ने टीम के साथ नगर में छापेमारी की। इसके चलते जैसे ही खबर फैली तो कई मेडिकल स्टोर स्वामी अपने शटर बंद कर वहां से निकल गए। इसके बाद कई मेडिकल स्टोरों की मौके पर जांच की गई तथा उनके अभिलेख भी खंगाले गए। औषधि निरीक्षक मानवेंद्र सिंह राणा ने सभी मेडिकल स्टोर स्वामियों को हिदायत दी गई है कि किसी तरह की कालाबाजारी की गई तो लाइसेंस के निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
  • Related Posts

    FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

    नई दिल्ली। FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी है। एफएसएसएआई ने स्वास्थ्य पूरक और पोषक तत्वों के निर्माताओं और विक्रेताओं को चेताया है। उन्हें अनिवार्य लेबलिंग…

    नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

    नई दिल्ली। नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। राजधानी के घोंडा और नांगलोई इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान नकली ENO और FeviKwik से जुड़ा कारोबार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

    • By Desk
    • October 21, 2026
    • 6 views
    FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

    नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

    • By Desk
    • October 21, 2026
    • 6 views
    नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

    फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

    • By Desk
    • October 21, 2026
    • 4 views
    फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

    दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

    • By Desk
    • October 21, 2026
    • 6 views
    दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

    कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

    • By Desk
    • October 21, 2026
    • 7 views
    कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

    पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

    • By admin
    • October 20, 2026
    • 16 views
    पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर