महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ और मारपीट, इंटीरियर डिजाइनर गिरफ्तार

नई दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल की एक महिला डॉक्टर के साथ छेड़छाड़ और मारपीट के आरोप में इंटीरियर डिजाइनर को गिरफ्तार किया गया है। पीडि़त डॉक्टर सफदरजंग अस्पताल में प्रैक्टिस करती हैं। वह अपनी बहन के साथ रात करीब 9:30 बजे गौतम नगर में एक दुकान से फल खरीदने आईं थीं। तभी यह घटना हुई। हौज खास थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने घटना का कारण सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर हुई कहासुनी बताया है। साउथ दिल्ली के डीसीपी अतुल ठाकुर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी संजीव शर्मा गुलमोहर एन्क्लेव में रहता है। वह इंटीरियर डिजाइनर है। अभी तक की जांच में इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि गिरफ्तार आरोपी ने महिला डॉक्टर के साथ इस वजह से बदतमीजी की कि वह एक डॉक्टर हैं और अस्पताल से इन्फेक्शन लेकर आती हैं। इससे औरों को भी कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा हो सकता है। डीसीपी का कहना है कि मामले की शुरुआत सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर शुरू हुई थी। पुलिस जांच और पूछताछ में पता लगा है कि यहां गौतम नगर में रहने वाली पीडि़त महिला अपनी बहन के साथ रात को दुकान में फल खरीदने आई थीं। उस वक्त यहां आरोपी भी मौजूद था। आरोपी ने पुलिस को बयान दिया है कि उसने देखा कि दोनों महिलाएं यहां सोशल डिस्टेंसिंग का बिल्कुल भी पालन नहीं कर रहीं थीं। उसने दोनों महिलाओं को थोड़ा डिस्टेंस बनाकर खड़े होने को कहा। पुलिस का कहना है कि इससे डॉक्टर ने आरोपी से कहा कि उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग मत सिखाइए। हम खुद डॉक्टर हैं और हमें कोरोना से किस तरह से सावधानी बरतनी है, हमें अच्छे से पता है। पुलिस ने बताया कि इसी बात को लेकर दोनों ओर से बात बढ़ गई। इससे गुस्साए शख्स ने महिला डॉक्टर के साथ मारपीट और छेड़छाड़ कर दी। पीडि़त डॉक्टर ने पीसीआर कॉल कर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी पर जान से मारने की धमकी देने वाली धारा भी लगाई है। डीसीपी ने साफ किया है कि सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर आम लोगों को इस बात का हक कतई नहीं है कि वह किसी के साथ मिसबिहेव करें। अगर उन्हें किसी से कोई शिकायत है तो वह पुलिस या अन्य अथॉरिटी को कंप्लेंट कर सकते हैं। लेकिन अगर कोई कानून अपने हाथ में लेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 4 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 4 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 5 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 3 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 3 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 13 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक