कोरोना वैक्सीनेशन योजना में जुटे 20 मंत्रालय और 23 विभाग

नई दिल्ली। देश में कोरोना वैक्सीनेशन का सभी को बेसब्री से इंतजार है। गौरतलब है कि देश में कोरोना के दो टीकों के इमरजेंसी इस्तेमाल को मंजूरी मिल गई है। इस बीच, अब देश में कोरोना टीकाकरण की तैयारियां भी शुरू हो गई है। इसको लेकर सरकार ने भी कमर कस ली है। सरकार इसको लेकर युद्धस्तर की तैयारियों में जुट गई है। दरअसल केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, कोरोना महामारी के खिलाफ नेशनल एक्सपर्ट ग्रुप ऑन वैक्सीन ऐडमिनिस्ट्रेशन के मार्गदर्शन में कई मंत्रालय और विभाग वैक्सीनेशन अभियान में मदद के लिए जुटे हुए हैं।

वैक्सीनेशन को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय की गाइडलाइन(एसओपी) में कहा गया है कि टीकाकरण को सुनियोजित तरीके से(कोऑर्डिनेशन मैकेनिज्म) करने के लि राष्ट्रीय, राज्य, जिला और ब्लॉक स्तर पर तय कर लिया गया है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार ने कम से कम  चार विभाग- शहरी विकास, रेवेन्यू, पीडब्लूडी और पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग को जिम्मेदारी दी है कि वे ऐसे जगहों की तलाश करें जिसे टीकाकरण सेंटर बनाया जा सके। मीडिया रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि भारत में वैसे तो 82 लाख टीकाकरण केंद्र बनाए जा सकते हैं, लेकिन कोरोना के कारण शारीरिक दूरी मेंटेन करने के लिए कई खास चीजों की जरूरत पड़ सकती है।

ऐसे हालात में टीकाकरण केंद्रों की संख्या कम हो सकती है। गौरतलब है कि ड्रग कंट्रोलर ऑफ इंडिया ने देश में दो वैक्सीन के आपात इस्तेमाल को हरी झंडी दे दी है। इसमें पहली वैक्सीन सीरम की आक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी-एस्ट्राजेनेका द्वारा विकसित कोविशील्ड है जबकि दूसरी वैक्सीन स्वदेशी वैक्सीन कोवैक्सीन है जिसे भारत बायोटेक और इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आइसीएमआर) ने मिलकर विकसित किया है। इस बीच अब देश में कोरोना टीकाकरण की तैयारी शुरू हो गई है। बतादें कि देश में कोरोना वैक्सीनेशन की तैयारियों में स्वास्थ्य मंत्रालय के अलावा 20 अन्य मंत्रालय और 23 विभाग भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Related Posts

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नई दिल्ली। दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों का विस्तार हो सकता है। इस संबंध में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रस्ताव रखा है। दवाओं, चिकित्सा उपकरणों और कॉस्मेटिक उत्पादों…

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

गुरुग्राम। नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी मिली है। इसके चलते 44 मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड किए गए हैं। स्टोरों पर नशीली दवाए की खरीद व बिक्री का हिसाब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 1 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 1 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 12 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 14 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 14 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 14 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क