गर्भवती की मौत पर भी पैसों की मांग करते रहे नर्सिंग होम कर्मी 

झांसी। एक तरफ प्रशासन प्राइवेट नर्सिंग होम पर अपना दबदबा बनाए हुए है और जांच में कई नर्सिंग होम के लाइसेंस रद्द व अस्पताल सील भी किए हैं, इसके बावजूद नियमों को ताक पर रखकर शहर में अवैध रूप से कई नर्सिंग होम का संचालन हो रहा है। कई ऐसे मामले सामने आ चुके हंै। नर्सिंग होम में इलाज के दौरान मरीज की मृत्यु हो जाना या अवैध वसूली के कारण तीमारदारों में झगड़ा-फसाद होना आम बात है, फिर भी प्रसाशन मौन है।
झांसी-ललितपुर मेन रोड पर हंसारी में बने मेट्रो नर्सिंग होम में एक ऐसी ही घटना घटित हुई है। मृतका के पति शमीम ने बताया कि उनकी पत्नी सना को डिलिवरी के लिए हंसारी के मेट्रो नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। भर्ती के बाद नर्सिंग होम प्रबंधन ने मुझसे भारी रकम जमा करने की मांग की। मंैने 18 हजार रुपए नकद जमा कर दिए। फिर डॉक्टरों ने बिना चेक किए मुझसे 8500 रुपये की दवाई भी बाहर से मंगवाई। डॉक्टर की गैरमौजूदगी में पत्नी को इंजेक्शन लगाए गए। मेरी पत्नी दर्द से तड़प रही थी और नर्सिंग होम कर्मचारी लापरवाही बरत रहे थे। तीन घंटे बीत जाने के बाद भी कोई आपरेशन नहीं किया। कुछ समय बाद ही मेरी पत्नी और उसके पेट में पल रहे बच्चे की भी मौत हो गई। एक घंटे बाद नर्सिंग होम कर्मचारियों ने मुझे बिना बताए पैसे की मांग की। मंैने मौके पर अपने रिश्तेदारों व पुलिस को सूचित किया। मामले को नर्सिंग होम प्रशासन ने सेटिंग कर रफा-दफा कर दिया।

Related Posts

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

इंदौर (मप्र)। दवा निर्यात फर्जी एनओसी से करने का मामला प्रकाश में आया है। दवा उद्योग फिर सवालों के घेरे में हैं। दवा निर्यात के लिए दूसरे देशों की फर्जी…

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

सिंगरौली (यूपी)। कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा गया है। सिंगरौली जिले में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। बरगवां पुलिस ने दो आरोपियों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 19 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 14 views
कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 10 views
ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 9 views
कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 11 views
डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 13 views
नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची