जरूरी दवाओं की कीमतें पांच से 20 फीसद तक बढ़ीं, मरीजों की जेब पर पड़ेगा बड़ा असर

नलिनी रंजन, पटना : कोरोना संक्रमण की पहली व दूसरी लहर के बीच दवा की कीमतों में काफी उछाल देखने को मिली है। 2020 से 2021 के बीच कीमतों में पांच से 20 फीसद तक वृद्धि हुई है। खासकर बीपी, शुगर की दवा की कीमतेंं पांच से 10 फीसद तक बढ़ी है। इसका मरीजों की जेब पर सीधा असर दिख रहा है।

कोरोना की दवा की कीमत कुछ कम, ब्लैक फंगस की महंगी

कोरोना की दवाओं में कुछ कमी देखने को मिल रही है। केंद्र सरकार की अधिकृत अमृत फार्मेसी के आइजीआइएमएस प्रबंधक मृगेंद्र कुमार ने बताया कि कोरोना में उपयोग होने वाली दवा रेमेडेसिविर में जीएसटी पांच फीसद, टाक्सीलुजुमैब में शून्य, एमफेटेरेसिन में शून्य होने से कुछ दवाओं में कीमत कम हुई है। सैनिटाइजर व पल्स आक्सीमीटर की कीमत में भी कमी आई है। फैक्ट्री स्तर पर ब्लैक फंगस की दवा की कीमत बढऩे से मरीज परेशान हैं।

लागत में वृद्धि के कारण कीमतें बढ़ीं

बिहार केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के महासचिव प्रदीप कुमार चौरसिया ने बताया कि कोरोना संक्रमण के बाद कई देशों में दवा उत्पादन के लिए कच्चे माल की कमी होने के कारण उत्पादन पर सीधा असर हो रहा है। कच्चे माल के दामों में वृद्धि के कारण दवा कीमतों में पांच से 20 फीसद तक वृद्धि हुई है। इसमें शुगर व बीपी के कीमतों में पांच से 10 फीसद तथा मल्टीविटमिन व एंटीबायोटिक्स में 20 फीसद तक वृद्धि दर्ज हुई है।

प्रमुख दवा -कीमत वर्ष 2020 -वर्तमान

सिरप सिनारिस्ट 80.69 – 88.68

सिनारिस्ट वैप 78.20 – 86.00

सिनारिस्ट 55.10 – 61.20

एमफेटेरेसीन -बी- 5266 – 7000

पोसोकोनाजोल सीरप -19999 – 24501

मेटागार्ड सीआर 60 -167.50 – 174.46

ग्लाइसिनोर्म 80 – 62.50 – 68.00

ग्लाइसिनोर्म एम 40 – 62.00 – 68.15

टेलीमोर 40 -72.24 -73.58

सीटीडी 60.25 – 80.25 – 85.10

एटूजेड- 105- 125

मीकाफंगिंग- 3500 – 7000

ग्लिमिप्रेक्स एमएफ1 से 500 – 55 – 59

पिप्रास्लीन एंड टैटोवैक्टम- 85 – 135

  • Related Posts

    अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

    हैदराबाद। अंडाणु दान से जुड़े कथित रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि महिलाओं को भर्ती कर उनका व्यावसायिक शोषण किया…

    मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

    बेलगावी (कर्नाटक)। मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले हैं। उप लोकायुक्त जस्टिस बी. वीरप्पा ने बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (BIMS) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

    • By Desk
    • November 2, 2026
    • 7 views
    अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

    मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

    • By Desk
    • November 2, 2026
    • 4 views
    मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

    हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

    • By Desk
    • November 2, 2026
    • 6 views
    हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

    अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

    • By Desk
    • November 2, 2026
    • 4 views
    अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

    डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

    • By Desk
    • November 1, 2026
    • 12 views
    डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

    एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

    • By Desk
    • November 1, 2026
    • 12 views
    एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस