दवा विक्रेता कोरोना वॉरियर्स घोषित, टीकाकरण में मिलेगी प्राथमिकता

बिलासपुर। जिला औषधि विक्रेता संघ एवं चिल्हर दवा विक्रेता संघ की मांग को ध्यान में रखते हुए राज्य शासन ने दवा विक्रेताओं को कोरोना वॉरियर्स मानकर उनका टीकाकरण करने का आदेश जारी किया है। इस संबंध में जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी के द्वारा एक आदेश जारी किया गया है। जिला औषधि विक्रेता देश का प्रत्येक केमिस्ट तमाम खतरों के बाबजूद भी देश की पीड़ित मानवता कि सेवा दवा की निरंतर उपलब्धता करवा रहे हैं और देश के समस्त दवा विक्रेताओं का महत्त्व डॉक्टर, नर्स, हॉस्पिटल स्टाफ और सफाई कर्मचारियों से कोई कम नहीं आंका जा सकता। वे तमाम लॉकडाउन और अनेक प्रतिबंधों के बाबजूद सभी प्रकार के खतरों से रूबरू होते हुए मैदान में डटे हुए हैं। इन्ही बातों को ध्यान में रखते हुए संघ के द्वारा राज्य सरकार को ज्ञापन सौपकर दवा विक्रेताओं एवं कर्मचारियों को कोविड वारियर घोषित करते हुए उन्हें वैक्सीनेशन में प्राथिमकता प्रदान की मांग की गई थी।

इसा पर विचार करते हुए राज्य शासन ने दवा विक्रेताओं और उनके कर्मचारियों को कोरोना वॉरियर्स मानकर उन्हें टीकाकरण में प्राथमिकता देने का आदेश जारी किया है। मांग पूरी होने पर जिला औषधि विक्रेता संघ ने स्वास्थ मंत्री टीएस सिंहदेव एवं स्वास्थ अधिकारियों के प्रति आभार जताया है। शासन को ज्ञापन सौपने वालों में संघ के सदस्य मुर्तजा वनक, शेखर मुदलियार,सुभाष अग्रवाल, कपिल हरिरमानी, पंकज सचदेव, मुस्तन वनक, प्रभात साहू, हीरानंद जयसिंह (हीरा), आशीष मित्तल, राघवेंद्र गुप्ता, कृष्णकांत गुप्ता, मुकेश देवांगन, सुनील चंदवानी, सुमित मेंथानी, कमल पारवानी, रमेश देवानी, विष्णु गुप्ता, अनिल सिंह, विवेक गुप्ता, दारा अहमद, आशीष गुप्ता, आलोक अग्रवाल, आशीष मुरारका, मधु गुप्ता आदि शामिल थे।

Related Posts

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

हैदराबाद। अंडाणु दान से जुड़े कथित रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि महिलाओं को भर्ती कर उनका व्यावसायिक शोषण किया…

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

बेलगावी (कर्नाटक)। मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले हैं। उप लोकायुक्त जस्टिस बी. वीरप्पा ने बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (BIMS) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 5 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 4 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 5 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 4 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 12 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 12 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस