मार्केट में रेड, दवा व्यापारी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर (उप्र)। नशीली दवाएं अवैध रूप से बेचने व प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री के मामले में दो अलग-अलग थानों की पुलिस ने जिला परिषद मार्केट में रेड की। एक मेडिकल एजेंसी संचालक को प्रतिबंधित दवा बेचते रंगे हाथ पकड़ लिया। वहीं, दूसरे मामले में अंबाला से पहुंची पुलिस को आरोपी नहीं मिला। कई व्यापारी दुकानें बंद कर भाग निकले।
जानकारी अनुसार पिछले दिनों भौंराकलां थाना पुलिस ने सिसौली के एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर नशीली दवाएं व इंजेक्शन बरामद किए थे। मेडिकल स्टोर संचालक की निशानदेही पर भौराकलां थाना पुलिस सादे कपड़ों में जिला परिषद मार्केट पहुंची। पुलिस ने सिसौली में पकड़ी गई प्रतिबंधित दवाएं सप्लाई करने वाली मेडिकल एजेंसी जैन फार्मा पर पहुंचकर प्रतिबंधित दवा मांगी। वहां बैठे राजीव जैन ने जैसे ही दवा दी, पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। व्यापारी पर आरोप है कि सिसौली में पकड़ी गईं नशीली दवाएं उनकी एजेंसी से ही सप्लाई होती हैं। इसके कुछ देर बाद सिविल लाइन पुलिस के साथ अंबाला कैंट थाना पुलिस श्रीराम फार्मा के मालिक हिमांशु वर्मा की तलाश में पहुंच गई, लेकिन श्रीराम फार्मा सहित अन्य मेडिकल स्टोर बंद मिले।
सिविल लाइन थानाध्यक्ष समयपाल अत्री ने बताया कि अंबाला पुलिस श्रीराम फार्मा के मालिक हिमांशु वर्मा के वारंट पर पहुंची थी। हिमांशु पर आरोप है कि उन्होंने कैराना और अंबाला में बिना बिल के दवाओं की बिक्री की। पुलिस ने अंबाला से एक मेडिकल स्टोर संचालक को हिरासत में लिया था, जिसने श्रीराम फार्मा से प्रतिबंधित दवा सप्लाई होने की जानकारी दी थी।

Related Posts

लाइसेंस के बिना एलोपैथिक दवाएं दुकान में रखने पर जब्त की

फरीदाबाद (हरियाणा)। लाइसेंस के बिना एलोपैथिक दवाएं दुकान में रखने पर जब्त की गई हैं। यह कार्रवाई औषधि विभाग और राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो की संयुक्त टीम ने की। टीम…

मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, दवा डिस्ट्रीब्यूटर का गोदाम सील

पटना (बिहार)। मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी का मामला सामने आया है। एक दवा डिस्ट्रीब्यूटर का गोदाम तक सील कर दिया गया है। दवाओं के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसने के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

लाइसेंस के बिना एलोपैथिक दवाएं दुकान में रखने पर जब्त की

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 1 views
लाइसेंस के बिना एलोपैथिक दवाएं दुकान में रखने पर जब्त की

मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, दवा डिस्ट्रीब्यूटर का गोदाम सील

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 3 views
मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, दवा डिस्ट्रीब्यूटर का गोदाम सील

एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 13 views
एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से मिली अप्रूवल

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 13 views
फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से मिली अप्रूवल

ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में की जांच में खुलासा

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 13 views
ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में की जांच में खुलासा

गर्भपात की दवा खाने से विवाहिता की मौत पर क्लीनिक सील

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 12 views
गर्भपात की दवा खाने से विवाहिता की मौत पर क्लीनिक सील