मेडिकल स्टोर संचालकों के लिए बुरी खबर

लखनऊ। आपके शहर में कौन सा मेडिकल स्टोर बिना लाइसेंस के चल रहा है, यह अब आप आसानी से जान सकेंगे। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग इसके लिए मोबाइल एप तैयार कर रहा है। लाइसेंस लेकर चलाए जा रहे मेडिकल स्टोरों की जियो टैगिंग भी होगी। ऐसे में बिना लाइसेंस के चल रहे मेडिकल स्टोरों की जानकारी पल भर में मिल जाएगी। वहीं, दवा कंपनियों व मेडिकल स्टोरों को जारी किए जा रहे प्रमाणपत्रों पर क्यूआर कोड भी होगा। इससे ऑनलाइन लिस्ट देखकर कोई भी उसका सत्यापन कर सकेगा।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की अपर मुख्य सचिव अनीता भटनागर जैन के अनुसार ऐसे मेडिकल स्टोर जो बिना लाइसेंस के चल रहे हैं, वह कमाई के चक्कर में नकली दवाएं भी बेचते होंगे, इससे इनकार नहीं किया जा सकता। ऐसे में इन पर प्रभावी शिकंजा कसने के लिए यह पहल की जा रही है। वहीं, विभाग की ओर से खाद्य सुरक्षा अधिकारी, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, औषधि निरीक्षक व सहायक आयुक्त सहित विभिन्न अधिकारियों को टैबलेट दिया जाएगा।
साफ्टवेयर की मदद से खाद्य पदार्थों व दवाओं के सैंपल लेने से लेकर उसकी जांच रिपोर्ट और मिलावटखोरों के खिलाफ कोर्ट में की गई कार्रवाई सबकुछ ऑनलाइन अपलोड की जाएगी। ऐसे में अगर सैंपल लेने से लेकर मिलावटखोरों पर कार्रवाई करने तक अगर अधिकारियों ने कहीं गड़बड़ी करने की कोशिश की तो वह पकड़े जाएंगे। अपर मुख्य सचिव ने अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिए कि वह मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने के लिए छापामार अभियान लगातार चलाएं।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 1 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 2 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 2 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 2 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 3 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 16 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई