दवा कंपनी में विस्फोट, मैनेजर समेत 5 लोगों की मौत, कई घायल

तेलंगाना। दवा कंपनी के रिएक्टर में विस्फोट होने से मैनेजर समेत 5 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में कई लोग घायल भी हो गए हैं। बताया गया है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया है।

यह है मामला

तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में बुधवार को एक दवा कंपनी के रिएक्टर में भीषण विस्फोट हो गया। उसके आसपास मौजूद लोग धमाके के प्रभाव के चलते दूर जा गिरे। विस्फोट के बाद आग लग गई जिसमें अब तक पांच कर्मचारियों की मौत हो गई।

यह घटना जिले के हटनूरा मंडल के चंदापुर गांव में एसबी ऑर्गेनिक्स लिमिटेड में हुई। केमिकल रिएक्टर में विस्फोट के प्रभाव से औद्योगिक परिसर की एक संरचना भी ढह गई। बताया जा रहा है कि मरने वालों में कंपनी का मैनेजर भी शामिल है। चारों मृतक मजदूर बिहार के बताए जा रहे हैं।

दवा कंपनी
 

संगारेड्डी के पुलिस अधीक्षक रूपेश और अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया। सीएम ए. रेवंत रेड्डी ने केमिकल प्लांट में हुए हादसे पर दुख जताया है। सीएम ने जिला कलेक्टर और एसपी से घायलों के लिए सर्वोत्तम संभव इलाज सुनिश्चित करने को भी कहा है।

 

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 9 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 11 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 11 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 11 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 13 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 21 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़