लाइसेंस नवीनीकरण के बिना चल रहा नर्सिंग होम किया सील, एक्सपायर्ड दवाएं मिलीं

अयोध्या। लाइसेंस का नवीनीकरण करवाए बिना अस्पताल को संचालित किया जा रहा था। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिले के सोहावल में रौनाही पड़ाव के पास स्थित नवजीवन अस्पताल को सील कर दिया है। अस्पताल में जांच के दौरान काफी मात्रा में एक्सपायर्ड दवाएं भी पाई गई हैं। इन दवाओं के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं।

यह है मामला

सोहावल के मुबारकगंज निवासी संजय कुमार ने पथरी के इलाज के लिए नवजीवन अस्पताल में एक्सपायर्ड दवाएं देने का आरोप लगाया था। मामला सुर्खियों में आया तो बुधवार को एसडीएम अशोक कुमार सोनी ने एसीएमओ डॉ. डीके शर्मा, जिला यूनानी अधिकारी डॉ. विष्णु शर्मा व औषधि निरीक्षक सुमित वर्मा के साथ नर्सिंग होम में जांच की।

जांच में पता चला कि अस्पताल वर्ष 2020 तक स्वास्थ्य विभाग में पंजीकृत था। उसके बाद से लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं करवाया गया है। निरीक्षण के दौरान मौके से काफी मात्रा में एक्सपायर्ड आयुर्वेदिक दवाएं व कुछ एलोपैथिक दवाएं भी मिलीं। अस्पताल में बगैर लाइसेंस के ही दवाइयां बेची जा रही थी।

अधिकारियों ने शिकायतकर्ता संजय कुमार को भी मौके पर बुलाकर बयान दर्ज किया। इस दौरान संजय कुमार ने बताया कि अस्पताल संचालक ने समझौते के लिए दबाव बनाया। वहीं, एसीएमओ डॉ. डीके शर्मा ने अस्पताल प्रबंधक को अस्पताल से संबंधित सभी कागजात 10 दिन के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम अशोक कुमार सोनी ने बताया कि शिकायतकर्ता को दी गई 1200 रुपये की दवा वापस कराई गई हैं। अस्पताल को सील कर मामले की जांच की जा रही है।

 

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 9 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 11 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 11 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 11 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 13 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 21 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़