दवा माफियाओं के घर पर रेड, नशीली दवा बरामद 

जोगबनी (बिहार)। पुलिस ने नशीली दवा माफियाओं के तीन घरों पर छापामारी कर भारी मात्रा में नशीली दवा समेत नेपाली मुद्रा बरामद की है। पुलिस ने एक महिला सहित दो लोगों को हिरासत में लिया है। जोगबनी थानाध्यक्ष आफताब अहमद ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने इन्द्रानगर के तीन नशीली दवा माफियाओं जरीना खातुन, रामलाल यादव उर्फ लुंगी एवं रामकरण यादव के घर छापेमारी की गई। इनमें दस लाख 31 हजार नेपाली एवं 20 हजार आठ सौ भारतीय मुद्रा जब्त की गई। इसके अलावा नशीली दवाओं में लुपिजेसिक-1910 पीस, एविल-1845 पीस, डाइजोलेब-2020 पीस, फेनार्गन-94 पीस, कोडीन युक्त कफ सीरफ-33 बोतल, स्पासमो प्रोक्सीवन230 पीस, नाइट्रोजन 152 पीस एवं सिरिंज 80 पीस के साथ-साथ 7 नेपाली घड़ी व दो मोबाइल बरामद किए गए है। इस मामले में पुलिस ने जहां जरीना खातुन एवं राम लाल यादव उर्फ लुंगी को हिरासत में लिया है, वहीं शेष आरोपी रामकरण यादव, मो. जलील, मो. असाफ, उषा देवी एवं उर्मिला देवी पुलिस को देख फरार हो गई। उक्त लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से दवा माफियाओं में हडक़ंप मचा है।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 11 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन