दवा व्यापारियों ने ड्रग इंस्पेक्टर को घेरा

गोरखपुर। लखनऊ में मिलावटी खून की बिक्री के मामले की जांच करने भालोटिया मार्केट पहुंचे ड्रग इंस्पेक्टर को दवा व्यापारियों ने घेर लिया। खुद को घिरा देख ड्रग इंस्पेक्टर संदीप चौधरी ने डीएम को फोन पर सूचना दी। डीएम ने फौरन सिटी मजिस्ट्रेट को मौके पर भेजा। सिटी मजिस्ट्रेट के पहुंचने के बाद दवा व्यापारी शांत हुए। गौरतलब है कि करीब दो महीने पूर्व लखनऊ में खून बेचने वाला गिरोह पकड़ा गया था। इस मामले में प्रदेश में सभी ब्लड बैग सप्लायरों पर निगाह रखी जा रही है। इसी क्रम में सूचना मिली कि फरीदाबाद की फर्म पॉलीमेड से निर्मित ब्लड बैग की आपूर्ति भालोटिया मार्केट में मेडिको सर्जिकल एजेंसी करती है। शासन ने ड्रग इंस्पेक्टर को दुकान की जांच करने का आदेश दिया। इसके बाद ड्रग इंस्पेक्टर संदीप चौधरी जांच करने के लिए भालोटिया मार्केट पहुंचे। इसकी सूचना मिलने पर दवा विक्रेता समिति के अध्यक्ष योगेंद्र नाथ दुबे, उपाध्यक्ष राजेश तुलस्यान, महामंत्री आलोक चौरसिया, अर्जुन अग्रवाल, केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय उपाध्याय, महामंत्री दिलीप सिंह और दूसरे व्यापारियों ने ड्रग इंस्पेक्टर को घेर लिया। व्यापारियों ने पहले से सूचना न देकर अचानक जांच को गलत बताया। कुछ व्यापारी ड्रग इंस्पेक्टर से अभद्रता करने लगे। नौबत हाथापाई तक आ गई। सिटी मजिस्ट्रेट के हस्तक्षेप के बाद व्यापारी शांत हुए और ब्लड बैग की खरीद-बिक्री का रिकॉर्ड ड्रग इंस्पेक्टर को सौंपा। डीएम ने ड्रग इंस्पेक्टर से रिपोर्ट तलब की। जल्द ही दोबारा टीम भालोटिया में जाकर जांच कर सकती है।
ड्रग इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि मेडिको सर्जिकल ने जनवरी माह में ढाई हजार ब्लड बैग मंगाया था। शहर के सिटी ब्लड बैंकए फातिमा ब्लड बैंक और मऊ के एक ब्लड बैंक को यह बैग बेचा गया है। ब्लड बैंकों के संचालकों से पूछा जाएगा कि उन्होंने कितना ब्लड बैग खरीदा है। पूरी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। दवा विक्रेता समिति के महामंत्री आलोक चौरसिया का कहना है कि कोई विवाद नहीं हुआ। सिर्फ कुछ व्यापारियों को आपत्ति थी कि ड्रग इंस्पेक्टर को सूचना देकर जांच करनी चाहिए। इस जांच में दवा व्यापारी सहयोग कर रहे हैं।

Related Posts

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

कांकेर (छत्तीसगढ़)। कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट किए गए हैं। जिले के कापसी स्थित श्रीरामचंद्र अस्पताल का यह मामला है। यहां हुई तोडफ़ोड़ और स्वास्थ्य कर्मचारियों…

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

बेंगलुरु (कर्नाटक)। मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला खारिज हो गया है। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने फार्मेसी रिटेल चेन मेडप्लस और उसके अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही को रद्द…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 1 views
कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 1 views
मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 2 views
हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 2 views
नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 2 views
दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 10 views
अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए