दिल के रोग में ‘एस्प्रिन’ देना ठीक नहीं

नई दिल्ली। दिल से जुड़ी बीमारियों में वृद्ध मरीजों को अक्सर एस्प्रिन दवा दी जाती है। अब अमेरिकन कॉलेज ऑफ कार्डियोलॉजी और अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन ने डॉक्टरों को यह दवा नहीं देने का सुझाव दिया है।
नई गाइडलाइन्स में बताया गया है कि कम खुराक वाली एस्प्रिन को 70 साल या उससे अधिक उम्र के ऐसे किसी भी बुजुर्ग को नहीं देना चाहिए जो स्वस्थ है या जिसे इंटरनल ब्लीडिंग का खतरा है। डॉ. एरिन माइकोस के अनुसार यह गाइडलाइन्स विशेष तौर पर उन लोगों के लिए है जिनमें दिल की बीमारी या स्ट्रोक से जुड़े कोई संकेत दिखाई नहीं देते हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जिन मरीजों को पहले दिल का दौरा पड़ चुका हो या स्टेंट लगा हो, उन्हें एस्प्रिन लेना जारी रखना चाहिए। हालांकि, डॉक्टर एस्प्रिन डोज हाई रिस्क मरीजों को प्रिस्क्राइब कर सकते हैं। जैसे कि वे मरीज जिन्हें अपने कोलेस्ट्रॉल लेवल व शुगर लेवल को नियंत्रित रखने या कम करने में दिक्कत हो, लेकिन इसमें भी यह बात ध्यान में रखी जानी चाहिए कि एस्प्रिन के कारण उन्हें इंटरनल ब्लीडिंग का खतरा न हो। दिल की बीमारी को दूर रखने के लिए गाइडलाइन्स में लाइफस्टाइल से जुड़े बदलाव लाने के सुझाव दिए गए हैं। इनमें हेल्दी वेट, स्मोकिंग न करना, सप्ताह में कम से कम 150 मिनट तक व्यायाम करना और सब्जियों, फलों, नट्स, साबुत अनाज और मछली खाना आदि शामिल हैं।
बता दें कि साल 2018 में एक रिसर्च में यह सामने आया था कि स्वस्थ बुजुर्ग लोगों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए एस्प्रिन से कोई मदद नहीं मिलती है। 70 साल के अपेक्षाकृत स्वस्थ बुजुर्गों को प्रतिदिन एस्प्रिन की हल्की डोज (100 मिलीग्राम) देने के बावजूद उनमें दिल का दौरा पडऩे का खतरा कम नहीं हुआ। रिसर्च में यह भी पता चला था कि वृद्धावस्था से जुड़ी अन्य प्रकार की बीमारियों का खतरा भी इससे कम नहीं हुआ।
  • Related Posts

    अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

    स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

    दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

    DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

    • By admin
    • October 20, 2026
    • 10 views
    पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

    NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

    • By admin
    • October 20, 2026
    • 9 views
    NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

    अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

    • By admin
    • October 20, 2026
    • 12 views
    अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

    स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

    • By admin
    • October 20, 2026
    • 9 views
    स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

    देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

    • By admin
    • October 20, 2026
    • 9 views
    देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

    हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

    • By admin
    • October 20, 2026
    • 10 views
    हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन