नकली दवा का सप्लायर गिरफ्तार

जयपुर। पुलिस ने नकली दवा का धंधा करने वाले गिरोह के एक और सरगना को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी पहले भी गिरफ्तार हो चुका है। नकली दवा बेचने वाला यह शातिर डेढ़ साल से लोगों को धोखा दे रहा था। पुलिस उपायुक्त उत्तर राजीव पचार ने बताया कि 6 सितम्बर को औषधि नियंत्रण अधिकारी वचन सिंह मीणा ने एक रिपोर्ट दी कि ‘मैसर्स दर्श फार्मा’ फिल्म कॉलोनी के मालिक विनय मंगल ने नकली लोसार एच टेबलेट का क्रय-विक्रय किया जा रहा है। 9 सितम्बर को दर्श फार्मा पर कार्रवाई करते हुए 21,188 स्ट्रिप नकली लोसार एच टेबलेट बरामद की। विनय मंगल यह नकली दवा श्री गणपति एन्टरप्राइजेज चांदनी चौक दिल्ली के मालिक भूपेन्द्र शर्मा से खरीदने का बिल पेश किया था। औषधि विभाग ले दिल्ली स्थित श्री गणपति एन्टरप्राइजेज चांदनी चौक पहुंचकर चैकिंग की तो मौके पर उक्त दुकान बंद मिली। पचार ने बताया कि लोसार एच टेबलेट बीपी को कन्ट्रोल करने में यूज की जाती है। इस मामले की जांच के लिए एडीसीपी धर्मेन्द्र सागर और एसीपी मेघचंद मीणा के निर्देशन में टीम गठित की गई। टीम ने 17 अक्टूबर को आरोपी भूपेन्द्र कुमार शर्मा को गिरफ्तार किया। भूपेन्द्र कुमार शर्मा ने नकली दवा बड़ी मात्रा में रुडक़ी निवासी संदीप त्यागी से खरीदना कबूल किया। भूपेन्द्र अभी जेल में है। इसकी जमानत राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर से खारिज हो चुकी है। पिछले एक माह से रुडक़ी निवासी अभियुक्त संदीप त्यागी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम प्रयास कर रही थी। 21 नवम्बर को अभियुक्त संदीप त्यागी की गिरफ्तारी के लिए एक टीम रुडक़ी हरिद्वार भेजी गई। पुलिस टीम ने 7 दिन तक मुजफ्फरनगर, रुडक़ी, हरिद्वार, कोटद्वार व पौड़ी गढ़वाल उत्तराखण्ड तक पीछा किया, लेकिन पुलिस टीम पहुंचने से पहले ही वह फरार हो जाता था। इस शातिर ने ज्यादातर फरारी पौड़ी गढ़वाल के पहाड़ों में ही बिताई। पुलिस टीम ने पीछा कर 27 नवम्बर को संदीप त्यागी के रुडक़ी पहुंचने पर पकड़ लिया। आरोपी संदीप त्यागी ने कबूल किया कि वह लोसार एच टेबलेट हापुड़ उत्तर प्रदेश निवासी शुभम गुप्ता से लेता था। शुभम गुप्ता मैन्यूफैक्चरर से माल तैयार करवाकर मुझे देता था। मैं प्राइवेट ट्रेवल्स की बसों के मार्फत नकली दवा के पैकटों को जयपुर भिजवा देता था। बस ड्राइवर-कंडक्टर के मोबाइल नम्बर भूपेन्द्र को भेज देता था और भूपेन्द्र उक्त मोबाइल नम्बर दर्श फार्मा के मालिक विनय मंगल को भेज देता था। विनय मंगल या उसके आदमी जयपुर में ट्रेवल्स की बसों से नकली दवा प्राप्त कर उनको राजस्थान में सप्लाई कर देते थे। भूपेन्द्र शर्मा ने राजस्थान में दर्श फार्मा के विनय मंगल व अन्य को बहुत बड़ी मात्रा में नकली दवा बेची है। अभियुक्त संदीप त्यागी ने लोसार एच टेबलेट की 10 स्ट्रीप (एक डिब्बा) 400 रुपए में शुभम गुप्ता से खरीदकर उसको 450 रुपए में भूपेन्द्र को बेचा करता था। भूपेन्द्र आगे विनय मंगल (दर्श फार्मा फिल्म कॉलोनी जयपुर) को बेच देता था। विनय इन दवाओं को राजस्थान के विभिन्न मेडिकल स्टोर्स पर सप्लाई करता था। पुलिस संदीप त्यागी को पकड़ चुकी है। अब विनय मंगल, शुभम गुप्ता सहित अन्य शातिर फरार हैं।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 10 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 12 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 13 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 12 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 14 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 22 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़