मेडिकल स्टोर से लिया दवा का सैंपल जांच में मिला फेल

मुरादाबाद। मेडिकल स्टोर से लिया गया दवा का सैंपल लैब में जांच के दौरान फेल मिला है। इस मामले में औषधि विभाग ने दवा निर्माता को बाजार से दवाएं वापस लेने के लिए पत्र भेजा है।

जानकारी अनुसार, औषधि विभाग की टीम ने बीती 18 अक्तूबर को स्थानीय श्री राम मेडिकोज नाम से बनी दवा दुकान पर छापामारी की थी। टीम ने यहां से दवा का सैंपल भी लिया था। इस सैंपल को लखनऊ स्थित लैब में जांच के लिए भेजा गया था।

औषधि निरीक्षक मुकेश जैन ने बताया कि लैब में जांच के बाद आई रिपोर्ट में सैंपल वाली दवा मानक के आधार पर सही नहीं मिली है। निरीक्षक के अनुसार यह दवा अमाक्सीसिलिन ट्राई हाइड्रेट नामक साल्ट एंटीबायोटिक के रूप में उपयोग में दी जाती है। जांच के दौरान 50 प्रतिशत दवा सही पाई गई। औषधि निरीक्षक ने तत्काल फर्म को नोटिस जारी किया। इस मामले में विवेचना शुरू कर दी गई है।

दवा निर्माता को भेजा नोटिस

औषधि निरीक्षक ने बताया कि दवा निर्माता को तत्काल प्रभाव से अपनी यह दवा बाजार से वापस मंगाने के लिए नोटिस भेज दिया है। दवा की निर्माता फर्म हिमाचल प्रदेश के जनपद कांगड़ा की बताई जा रही है। वहीं, हिमांचल प्रदेश के औषधि नियंत्रक ने भी निर्माता के निर्माण के लिए दोषी व्यक्तियों के विषय में सूचना मांगी है। इस मामले में जांच पूरी होने के बाद दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध कोर्ट में केस दर्ज करवाया जाएगा।

दवा दुकानों पर करेंगे निरीक्षण

औषधि निरीक्षक ने बताया कि हमने ऐसी सभी दवा दुकानों की सूची तैयार कर ली है, जहां से दवाओं के सैंपल जांच में सही नहीं पाए गए हैं। इन सभी दवा की दुकानों पर दोबारा निरीक्षण किया जाएगा।

Related Posts

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

कांकेर (छत्तीसगढ़)। कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट किए गए हैं। जिले के कापसी स्थित श्रीरामचंद्र अस्पताल का यह मामला है। यहां हुई तोडफ़ोड़ और स्वास्थ्य कर्मचारियों…

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

बेंगलुरु (कर्नाटक)। मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला खारिज हो गया है। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने फार्मेसी रिटेल चेन मेडप्लस और उसके अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही को रद्द…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 7 views
कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 7 views
मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 8 views
हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 9 views
नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 8 views
दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 14 views
अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए