नशीली दवा बेचने पर मेडिकल स्टोर सील किया, लाइसेंस भी कैंसिल

सिरसा। नशीली दवा बेचने के आरोप में मेडिकल स्टोर को सील कर दिया है। वहीं दुकान का लाइसेंस भी कैंसिल कर दिया गया। यह मामला शहर के कंगनपुर रोड पर मकान में खोली गई दवा दुकान का है।

यह है मामला

जानकारी अनुसार हुडा चौक के पास कंंगनपुर रोड की गली नंबर 9 में ध्रुवी फार्मेसी के नाम से घर में ही मेडिकल स्टोर का संचालन किया जा रहा था। जिला औषधि विभाग को सूचना मिली कि संबंधित स्टोर पर नशे की दवाइयां बेची जा रही हैं। सूचना के तहत जिला औषधि नियंत्रक अधिकारी सुनील कुमार ने अपनी टीम के साथ मौके पर छापा मारा।

नौ नशीली दवाइयां मिली

ड्रग इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि जांच के दौरान विभागीय टीम को नशे में इस्तेमाल होने वाली नौ प्रकार की दवाएं मिलीं। इस पर टीम ने दवा दुकानदार सुरेंद्र से उक्त दवाओं की खरीद-फरोख्त से संबंधित रिकॉर्ड मांगा, लेकिन वह रिकॉर्ड नहीं दिखा पाया।

घर में फार्मेसी चलाने पर लाइसेंस कैंसिल

टीम ने अनियमितता मिलने पर ध्रुवी फार्मेसी को सील कर दिया। वहीं घर में फार्मेसी चलाने के आरोप में उसका लाइसेंस भी कैंसिल कर दिया है। साथ ही दुकानदार को हिदायत दी गई है कि भविष्य में इस दुकान में दवा की बिक्री करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 4 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 21 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी