कफ सिरप नहीं बेचने पर दवा सप्लायर्स ने डॉक्टर को जान से मारने की दी धमकी

बांका (बिहार)। कफ सिरप बेेचने से मना करने पर डॉक्टर को दवा सप्लायरों ने जान से मारने की धमकी दी है। इस बारे में इस्लामपुर गांव के एक ग्रामीण चिकित्सक ने रजौन थाना में शिकायत दी है। पीडि़त चिकित्सक ने दो दवा सप्लायर पर धमकी देने का आरोप लगाया है।

यह है मामला

पुलिस शिकायत में अफजल अली ने बताया कि उनका इस्लामपुर गांव में प्राइवेट क्लीनिक है। भागलपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के पुरैनी ग्राम निवासी मोहम्मद सरफराज और जिया उनके क्लीनिक में दो महीने पहले आए थे और दवा दिखाकर कहा कि हम भी दवा बेचते हैं। अन्य लोगों से सस्ती दवा आपको देंगे।

कफ सिरप बेचने का दवाब

ग्रामीण चिकित्सक ने बताया कि वह उन दोनों सप्लायर्स से दवा लेने लगे। इसके बाद दवा सप्लायरों ने उन्हें प्रतिबंधित कफ सिरप बेचने के लिए दबाव बनाया। जब उन्होंने प्रतिबंधित सिरप को लेने से मना किया तो दवा सप्लायरों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

रजौन थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जांच के बाद जरूरी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

 

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 4 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 21 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी