निशुल्क दवा का सच डरा देगा आपको

भीलवाड़ा। राजस्थान से निशुल्क दवा को लेकर बड़ी खबर है। एक तरफ प्रदेश सरकार मरीजों को बेहतर इलाज और प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में निशुल्क दवा देने की बाते कर रही है। दूसरी तरफ हकीकत में तो राज्य के सरकारी अस्पतालों में कुछ ओर ही हो रहा है।

राजे सरकार की माने तो सरकारी अस्पतालों में 700 दवा निशुल्क मुहैया कराई जा रही है लेकिन हकीकत में अस्पतालों में इनकी आधी संख्या ही पहुंच रही है। अस्पताल में डॉक्टर जो दवा मरीजों को लिख रहे हैं, वो उन्हें पूरी नहीं मिल पा रही है। जिसकी वजह से बाकी दवा मरीजों को बाहर से खरीदनी पड़ रही है।

भीलवाड़ा जिले की बात करे तो, महात्मा गांधी चिकित्सालय (एमजीएच) में अभी 700 दवाओं की मांग है जबकि आ सिर्फ 400 ही रही है। ये काफी नहीं है कि इन 400 दवाओं में से भी काउंटरों पर 250 दवा ही उपलब्ध है, बाकी 150 वार्डों मे उपलब्ध कराई जा रही है।

अधिकारियों ने कहा है कि कुछ दवा कम है। मरीजों को लिखी सभी दवा नहीं मिल पा रही है। ये हाल जिले के सभी सरकारी अस्पतालों मे निशुल्क दवा योजना का है। वहीं निशुल्क दवा योजना के प्रभारी अधिकारी डॉ अशोक खटवानी की माने तो सरकारी अस्पताल में दवा की कोई कमी नहीं है। मांग के अनुरूप समय पर दवा पहुंच रही है। कुछ दवा कम होने से मरीजों को असुविधा हो रही है तो वह भी आ जाएगी।

निशुल्क दवा न मिलने से सबसे ज्यादा परेशानी गरीब और कम पैसे कमाने वाले लोगों को हो रही है। जिनको अधिक दामों पर भार से दवाई लेनी पड़ रही है।

Related Posts

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

इंदौर (मप्र)। दवा निर्यात फर्जी एनओसी से करने का मामला प्रकाश में आया है। दवा उद्योग फिर सवालों के घेरे में हैं। दवा निर्यात के लिए दूसरे देशों की फर्जी…

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

सिंगरौली (यूपी)। कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा गया है। सिंगरौली जिले में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। बरगवां पुलिस ने दो आरोपियों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 23 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 18 views
कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 14 views
ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 13 views
कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 15 views
डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 16 views
नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची