फार्मा कंपनियों पर बड़ी कार्रवाई!

नई दिल्ली। नया साल दवा कंपनियों के लिए कोई राहत की खबर लेकर आता नहीं दिख रहा है। 2018 के साथ देश में दवाओं के उत्पादन में कमी होने की बात सामने आई है। चूंकि भारत की तरफ से चीन की फार्मा कंपनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई होनी है। ऐसे में इसका सीधा असर दवा के उत्पादन पर पड़ने का अनुमान लगाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, चीन की 8 फार्मा कंपनी इस वक्त भारत के रेडार पर है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने चीन की 8 कंपनियों को ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी किया है। इन कंपनियों पर भारत की फार्मा कंपनियों को घटिया क्वॉलिटी का कच्चा माल सप्लाइ करने का आरोप लगा है। ऐसे में अगर आरोप सही पाए जाते है तो ये चीनी कंपनियां ब्लैकलिस्ट भी हो सकती हैं।

इन 8 फार्मा कंपनियों के ब्लैकलिस्ट होने पर भारत में कच्चे माल की सप्लाइ नहीं होगी। जिससे दवा कंपनियों को दवा उत्पादन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं दवा कंपनियों का कहना है कि उनके पास इस वक्त कच्चे माल का स्टॉक है लेकिन वो उसकी क्वॉलिटी जांच होने के बाद ही उसका इस्तेमाल करेंगे। आपको बता दे कि भारतीय दवा कंपनियां कुल डिमांड का 60 से 70 फीसदी कच्चा माल चीनी कंपनियों से लेती हैं।

Related Posts

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

इंदौर (मप्र)। दवा निर्यात फर्जी एनओसी से करने का मामला प्रकाश में आया है। दवा उद्योग फिर सवालों के घेरे में हैं। दवा निर्यात के लिए दूसरे देशों की फर्जी…

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

सिंगरौली (यूपी)। कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा गया है। सिंगरौली जिले में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। बरगवां पुलिस ने दो आरोपियों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 23 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 19 views
कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 14 views
ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 13 views
कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 15 views
डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 16 views
नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची