पटना के PMCH की बेहाल व्यवस्था आयी सामने

PMCH: पटना के सबसे बड़े पटना मेडिकल कॉलेज,अस्पताल (PMCH) की बेहाल व्यवस्था उस वक्त सामने आयी जब आधी रात धावा दल जांच करने के लिए पहुंचा। रविवार की देर रात तीन अलग-अलग टीमों ने एक साथ अस्पताल का निरीक्षण किया। इस टीम का नेतृत्व अस्पताल के अधीक्षक डॉ आइएस ठाकुर कर रहे थे।

इमरजेंसी वार्ड के एसी बेकाम (PMCH)

डॉ आइएस ठाकुर के नेतृत्व में  टीम ने अस्पताल के स्त्री एव प्रसूति विभाग, टाटा वार्ड, शिशु वार्ड, आइसीयू, सर्जिकल इमरजेंसी सहित कई वार्डों का निरीक्षण किया। टीम ने निरीक्षण के दौरान पाया कि अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के थर्ड फ्लोर का सेंट्रल एसी काम नहीं कर रहा था। एसी के खराब होने से गंभीर मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डॉ आइएस ठाकुर ने बीएमआइसीएल के कर्मी को उसी वक्त बुलाया और एसी के ठीक  करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल के कई वार्डों के पंखे भी खराब पाये गए जिसकी मरम्मत के  भी निर्देश दिए गए।

डॉक्टर और नर्सों के हाजिरी रजिस्टर की जांच 

अस्पताल के डॉक्टर, नर्स और स्वास्थ्य कर्मी ड्यूटी पर हैं या नहीं इसकी जांच करने के लिए डॉ आइएस ठाकुर ने रोस्टर चार्ट और रजिस्टर की जांच की। उन्होंने एक कर्मियों को अपने बुलाकर पूछताछ की। इसके साथ ही ये भी देखा कि कहीं सीनियर डॉक्टर की जगह जूनियर डॉक्टर तो ड्यूटी नहीं कर रहे हैं। जांच के दौरान अस्पताल में साफ-सफाई की बेहाल व्यवस्था भी पायी गई। तुरंत ही डॉ ठाकुर ने सफाई कर्मियों को बुलाकर साफ-सफाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने वार्ड में मौजूद सभी मरीजों से  बातचीत कर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना।

ये भी पढ़ें- हिमाचल प्रदेश में घटिया दवाओं की गुणवत्ता की जांच बनी सिरदर्द

इस निरीक्षण के दौरान अस्पताल के अधीक्षक डॉ आइएस ठाकुर के अलावा इमरजेंसी इंचार्ज डॉ अभिजीत सिंह, डॉ अशोक झा समेत कई सीनियर डॉक्टर्स शामिल रहें। अस्पताल में पायी गई तमाम कमियों को तुरंत ठीक करने के निर्देश  दिए गए।

 

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 17 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 17 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 15 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 14 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 16 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 21 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक