लखनऊ में अवैध अस्पतालों और नर्सिंग होम के खिलाफ चलेगा अभियान

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में बड़ी संख्या में अवैध निजी अस्पताल और नर्सिंग होम चल रहे हैं। अब इन अवैध अस्पतालों और नर्सिंग होम के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की ओर से 6 जून से 20 जून तक विशेष अभियान चलाया जायेगा। सीएमओ ने ग्रामीण और नगर  के सभी सीएचसी प्रभारियों से इलाके में चल रहे अवैध अस्पतालों और नर्सिंग होम की जानकारी मांगी है।

अस्पतालों को किया जायेगा सील (Lucknow) 

स्वास्थ्य विभाग अभियान में बिना पंजीकरण और मानक पूरा ना करने वाले अस्पतालों को सील करने के साथ-साथ इनके संचालकों के खिलाफ कठोर कार्रवाही की जायेगी। दरअसल स्वास्थ्य विभाग की ओर से कार्रवाही करने का निर्देश उस वक्त आया जब गोसाईंगंज में बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे पॉमिस अस्पताल में क्लास चार में पढ़ने वाली छात्रा का गर्भपात करने की घटना सामने आयी। इस मामले में संज्ञान लेते हुए सीएमओ ने अवैध नर्सिंग होम के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें- पटना के PMCH की बेहाल व्यवस्था आयी सामने

प्राइवेट अस्पतालों के नोडल अफसर डॉ एपी सिंह ने बताया कि सभी सीएचसी प्रभारियों ने उनके क्षेत्र में चल रहे तमाम निजी अस्पतालों का ब्यौरा मांगा है। 6 जून से विशेष अभियान चलाया जायेगा जो 20 जून तक जारी रहेगा। जिन अस्पतालों का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा उसे सील किया जायेगा इसके साथ ही अस्पताल के संचालक के खिलाफ कार्रवाही की जायेगी। बैगर किसी स्पेशलिस्ट डॉक्टर के इमरजेंसी या आइसीयू चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाही की जायेगी।

लखनऊ में 1300 अस्पतालों का है रजिस्ट्रेशन 

लखनऊ के तकरीबन 1300 प्राइवेट अस्पतालों का रजिस्ट्रेशन सीएमओ ऑफिस में है। जबकि जांच में सामने आया है क कि शहर के 100 से अधिक प्राइवेट अस्पताल और नर्सिंग होम बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे हैं। ऐसे अस्पतालों पर अब स्वास्थ्य विभाग नकेल कसने की तैयारी में जुट गया है। स्वास्थ्य विभाग ने बीते दिनों छापेमारी कर गोसाईंगंज, बीकेटी, दुबग्गा समेत चार अस्पतालों पर कार्रवाही करते हुए उनको सील कर दिया।

 

 

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 4 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 3 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 3 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 3 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 3 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 13 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक