पानी वाले इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी, 4 गिरफ्तार 

आगरा। औषधि विभाग ने पानी भरे इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी है। मौके से बड़ी मात्रा में नकली इंजेक्शन जब्त कर चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों में एक महिला भी शामिल है।
औषधि निरीक्षक ब्रजेश यादव ने बताया कि पुलिस टीम के साथ निबोहरा थाना क्षेत्र के गांव झाल के पास एक कार यूपी 80 एके 3563 को पकड़ा। कार में करीब सात लाख रुपये के बड़ी मात्रा में एमीकासिन इंजेक्शन रखे हुए थे। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि आगरा के ही अमिता विहार निवासी अंबर प्रताप सिंह के घर से एमीकासिन इंजेक्शन के लिए वाइल, शीशी और सॉल्यूशन लेकर आए थे। दो एमएल सॉल्यूशन वाइल में भरकर बालाजी बायोटेक, लक्ष्मी नगर, दिल्ली और एरिया बायोटेक, हिमाचल प्रदेश की लेबल लगा देते थे। पुलिस ने अभिमन्यु चौहान निवासी कमला नगर, रामहरि और उसकी पत्नी शीतल शर्मा निवासी सहदपुर और संतोष शर्मा निवासी तुलसीपुरा खंडेर, फतेहाबाद हाल निवासी राजपुर चुंगी आगरा को गिरफ्तार कर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। नकली एमीकासिन इंजेक्शन और कार को कब्जे में ले लिया है। इनके पास से खाली वाइल, इसे सील करने की मशीन और रैपर मिले हैं। आशंका है कि एमीकासिन इंजेक्शन में पानी भरा जा रहा था। इसके सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि सरगना अंबर प्रताप सिंह को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

Related Posts

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नई दिल्ली। दवा की एमआरपी और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर है। इस मामले को सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर से लूट और डकैती करार दिया। शीर्ष…

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

पूरनपुर, पीलीभीत (यूपी)। नशीली दवा बिक्री मामले में पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक को उठाया है। पुलिस ने माधोटांडा से एक मेडिकल स्टोर संचालक को हिरासत में ले लिया। उससे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 11 views
दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 12 views

दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 10 views
दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 16 views
अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 14 views
क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 18 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली